Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कांगड़ा के बालकरूपी में सनसनी : सैर पर निकले एक्स-सर्विसमैन को बीच रास्ते में मारी गोली

ewn24 news choice of himachal 20 Oct,2026 4:16 pm


    कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में मंगलवार सुबह बालकरूपी पंचायत में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। सैर पर निकले 58 वर्षीय पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह पर एक व्यक्ति ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली उनकी टांग में लगी और वह घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। गोली चलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश निवासी शत्रुघ्न के रूप में की है। उसकी तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

    मामले में सामने आया है कि आरोपी और घायल पूर्व सैनिक एक-दूसरे के लिए अजनबी नहीं थे। महेंद्र सिंह पहले बद्दी स्थित एक निजी फैक्टरी में काम करते थे। शत्रुघ्न भी इसी फैक्टरी में उनके साथ काम करता था। दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। महेंद्र सिंह ने मार्च माह में फैक्टरी की नौकरी छोड़ दी थी। बताया जा रहा है कि उस दौरान शत्रुघ्न उन्हें बद्दी से उनके घर छोड़ने भी आया था।

    ऐसे में दोनों के बीच पहले से परिचय होने के बावजूद गोली चलाने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि साथ काम कर चुके व्यक्ति पर गोली चलाने की नौबत आ गई?

    क्या दोनों के बीच कोई विवाद था या घटना के पीछे कोई दूसरी वजह है? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    गोली चलने की सूचना मिलते ही आलमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। वारदात के बाद आरोपी शत्रुघ्न के जंगल की ओर भागने की आशंका जताई जा रही है।

    इसी आधार पर उसकी तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के सामने अब आरोपी को पकड़ने के साथ-साथ वारदात की वजह का पता लगाने की चुनौती भी है। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather