Breaking News

  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा

भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान

ewn24 news choice of himachal 18 Oct,2026 2:55 pm


    पुलिस महकमे में शोक की लहर


    चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी स्थित भरवाईं चौक पर ड्यूटी के दौरान एक बेहद दुखद सड़क दुर्घटना में उप-निरीक्षक (एसआई) राजेश कुमार धीमान का निधन हो गया। 

    सड़क पर लगे जाम को सुचारू करवाते समय दो बसों की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद से ही क्षेत्र और पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

    इरमेजेंसी कॉल के बाद मौके पर पहुंचे थे एसआई


    पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बीते दिन आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर भरवाईं चौक में भारी ट्रैफिक जाम लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी थाने में तैनात एसआई राजेश कुमार धीमान स्थिति को संभालने के लिए बिना देरी किए तुरंत मौके पर पहुंचे। 

    वह भरवाईं-ज्वाला जी मार्ग पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कर रहे थे, तभी मुबारिकपुर (ऊना) और कांगड़ा की ओर से आ रही दो बसें एक-दूसरे को क्रॉस करने लगीं। बसों की क्रॉसिंग के दौरान एसआई राजेश कुमार अचानक दोनों वाहनों के बीच आ गए और बुरी तरह कुचले जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

    अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


    हादसा होते ही मौके पर मौजूद अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। उन्हें तुरंत आनन-फानन में चिंतपूर्णी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (टांडा मेडिकल कॉलेज) के लिए रैफर कर दिया। 

    हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था—टांडा ले जाते समय भरवाईं के समीप ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है तथा हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

    ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे राजेश कुमार


    53 वर्षीय दिवंगत एसआई राजेश कुमार धीमान मूल रूप से जिला कांगड़ा के नगरोटा सूरियां के निवासी थे। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बेटे वर्तमान में बी.टेक की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि बेटी रिसर्च (शोध) की छात्रा है।

    सहकर्मियों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि एसआई राजेश कुमार एक अत्यंत मेहनती, सौम्य और अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित अधिकारी थे। अपनी ड्यूटी निभाते हुए उनके इस तरह अचानक चले जाने से जहां उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पुलिस विभाग ने एक कर्तव्यनिष्ठ जवान खो दिया है। 

    चिंतपूर्णी व्यापार मंडल तथा स्थानीय नागरिकों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather