Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शगुन की खुशियां मातम में बदलीं : अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार-तीन की जान गई-4 अस्पताल में भर्ती

ewn24 news choice of himachal 19 Oct,2026 8:22 pm


    तांदी। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिला के तांदी क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे के समय कार में सात लोग सवार थे और सभी शादी समारोह में शामिल होने के लिए सलग्रां गांव जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा घायलों को उपचार के लिए उदयपुर अस्पताल पहुंचाया गया।

    जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की हुंडई आई-20 कार (HR 03P 3251) कुठाड़ (तांदी) गांव से शादी समारोह में शामिल होने के लिए सलग्रां गांव की ओर जा रही थी। कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें छह व्यक्ति सलग्रां गांव और एक व्यक्ति भुजुंद गांव का निवासी था। जब कार राज्य राजमार्ग-26 (SH-26) पर वीर मंदिर, तांदी के समीप एक मोड़ पर पहुंची, तो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे उतरकर चंद्रभागा नदी के किनारे जा गिरी। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों के साथ हुई इस दुर्घटना ने उनके परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। 

    मृतकों की पहचान


    शिव कुमार, पुत्र रूप सिंह, निवासी सलग्रां
    अजय, पुत्र रूप सिंह, निवासी सलग्रां
    कार्तिक, पुत्र जराम चंद, निवासी सलग्रां
    चार घायल उदयपुर में उपचाराधीन

    हादसे में घायल चार लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), उदयपुर पहुंचाया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, चारों का इलाज जारी है। चारों घायलों को चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। 

    घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है-


    रोहित, पुत्र मदन लाल, निवासी गांव एवं डाकघर सलग्रां, तहसील उदयपुर।
    पुष्पेंद्र, पुत्र अमर नाथ, निवासी भुजुंद। वह कार चला रहा था।
    समीर, पुत्र राम किशन, निवासी सलग्रां।
    विवेक, पुत्र देवी सिंह, निवासी सलग्रां।

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी तांदी और पुलिस थाना उदयपुर की टीमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए उदयपुर लाया गया। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

    डीएसपी लाहौल-स्पीति केडी शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर चालक की लापरवाही की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather