Breaking News

  • जून में अब तक कांगड़ा और चंबा में 10 बार कांपी धरती, 5.0 का लगा बड़ा झटका
  • देहरा : खेत में काम कर रही महिला पर कृषि यंत्र से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में टांडा रेफर
  • हिमाचल के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने का अनुमान
  • UAE में फैक्ट्री सहायक, जनरल हेल्पर की नौकरी, हिमाचल के युवा इस लिंक पर करें क्लिक
  • हिमाचल में 1400 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती को मंजूरी, कैबिनेट के फैसले जानें विस्तार से
  • दुबई में सिक्योरिटी गार्ड बनने का मौका : सिर्फ एक दिन बाकी, 6 जून को पहुंचें कांगड़ा
  • हमीरपुर रोजगार मेला : 11 जून को 445 पदों पर सीधी भर्ती, 24 हजार तक मिलेगा वेतन
  • ज्वालाजी : 'आउट रीच वर्कर' पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू, जानें योग्यता और वेतन
  • कसोल गोलीकांड : इटली भागने की फिराक में था मुख्य आरोपी, अमृतसर से गिरफ्तार
  • रविंद्र नाथ टैगोर स्कूल रैंखा में तंबाकू निषेध दिवस पर बच्चों ने दिया जागरूकता का संदेश

देहरा : खेत में काम कर रही महिला पर कृषि यंत्र से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में टांडा रेफर

ewn24 news choice of himachal 08 Jun,2026 7:19 pm


    देहरा। कांगड़ा जिला में पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत मूहल गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां खेत में काम कर रही एक महिला पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कृषि यंत्र से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, तकरेड़-मूहल के रहने वाले प्रकाश चंद ने बताया कि वह अपनी पत्नी शशि बाला के साथ घर के पास ही खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति वहां आया और उसने कथित तौर पर एक मोटरयुक्त कृषि यंत्र (Motorized Agricultural Equipment) से उनकी पत्नी शशि बाला पर हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

    टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज


    घटना के तुरंत बाद लहूलुहान हालत में महिला को उपचार के लिए देहरा अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मैडीकल कॉलेज, टांडा रैफर कर दिया। फिलहाल महिला का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

    पुलिस कर रही है मामले की जांच


    देहरा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जिला देहरा के एसपी (SP) मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर जल्द ही आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 






Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather