ऋषि महाजन/नूरपुर। चंबा से ऊना जा रही देवी दर्शन बस नूरपुर के नियाजपुर में पलट गई। यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि बस सवारियों से भरी थी। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सिविल हॉस्पिटल नूरपुर पहुंचाया गया। हादसे में 14-15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि बस जैसे ही नियाजपुर पहुंची तो अचानक पलट गई। अधिकारिक रूप से हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चालक को हार्ट अटैक आने के चलते हादसे हुआ हो सकता है।