Breaking News

  • बारबेक्यू नेशन में 100 पदों पर बंपर भर्ती, 25 जून को बिलासपुर रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू
  • शिमला : यूटिलिटी वर्कर, वेटर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 जून को मशोबरा में इंटरव्यू
  • SBI Life रोहड़ू में डेवलपमेंट मैनेजर और लाइफ मित्र के पदों पर भर्ती, 23 और 24 जून को इंटरव्यू
  • बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू में लगेगा मैगा जॉब फेयर, बड़ी कंपनियां लेंगी इंटरव्यू
  • सुंदरनगर में आईटीआई इलेक्ट्रीशियन के 35 अस्थाई पदों पर होगी भर्ती, इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • 6 साल की उम्र में गीता का संदेश देगा नन्हा प्रचारक, गोवर्धन धाम से पहुंचेंगे नूरपुर
  • सोलन के धर्मपुर बाजार में भीषण सड़क हादसा : अज्ञात ट्रक ने व्यक्ति को रौंदा
  • सिरमौर : पत्नी के मायके जाते ही 42 वर्षीय व्यक्ति ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम
  • मेडिकल कॉलेज चंबा में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून क्यों खास दिन-जानें
  • बिलासपुर : बिजली बोर्ड का कर्मचारी चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5 महीने में दूसरी बार पकड़ा

बिलासपुर : बिजली बोर्ड का कर्मचारी चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5 महीने में दूसरी बार पकड़ा

ewn24 news choice of himachal 21 Jun,2026 2:25 pm


    शहर में गश्त के दौरान धौलरा के पास दबोचा गया आरोपी


    बिलासपुर। नशे के खिलाफ मुस्तैद बिलासपुर पुलिस की टीम शनिवार को शहर में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने धौलरा के पास एक संदिग्ध गाड़ी को तलाशी के लिए रोका।

    जब गाड़ी की गहनता से जांच की गई, तो उसमें सवार बिजली बोर्ड के कर्मचारी के कब्जे से 1.2 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया।

    5 महीने के भीतर दूसरी बार चिट्टे के साथ पकड़ा गया कर्मचारी


    इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह कर्मचारी महज 5 महीने के भीतर दूसरी बार नशे के साथ पकड़ा गया है। इससे पहले, इसी साल 11 जनवरी को यह कर्मचारी बिलासपुर के सुंगल क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी के साथ 2.85 ग्राम चिट्टा और कुछ नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ था।

    पिछली बार बच गया था निलंबन (Suspension) से


    पिछली बार जब जनवरी में यह आरोपी पकड़ा गया था, तब विद्युत बोर्ड ने सुरेंद्र (कर्मचारी) को निलंबित करने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा था। लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही कि उस समय प्रशासनिक ढिलाई के चलते इस निलंबन प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल सकी थी, जिसका नतीजा यह रहा कि आरोपी के हौसले बुलंद रहे।

    जल्द होगी विभागीय कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज


    इस ताजा घटनाक्रम के बाद विद्युत बोर्ड मंडल बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता (Superintending Engineer) गौरव शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि इस बार बोर्ड उक्त कर्मचारी के खिलाफ शीघ्र ही कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाएगा।

    वहीं, बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसके तार और कहां-कहां जुड़े हैं।

    HPBOSE : 9वीं व 11वीं के कंपार्टमेंट छात्र हो जाएं तैयार, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा 



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 





    हिमाचल में इस माह अब तक 9 फीसदी कम बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी 




    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो अनुपूरक परीक्षाओं की तिथि की घोषित 




    हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने SET-2026 की अस्थाई उत्तर कुंजी की जारी-यहां देखें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather