करना पड़ सकता है आर्थिक संकटों का सामना
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है। मान्यता के मुताबिक हमारे आस-पास की चीजें हमारे जीवन को पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह से प्रभावित करती हैं। इसी कड़ी में आज हम पर्स की बात करने जा रहे हैं।
अक्सर देखा जाता है कि पुरूष हो या महिला दोनों ही लोग अपने पर्स में पैसों के अलावा भी कई ऐसी चीजें ऐसी रख लेते हैं, जिनकी उन्हें जरूरत ही नहीं होती है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक कुछ चीजों को पर्स में रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है।
तो आइये जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें जिन्हें अपने पर्स में नहीं रखना चाहिए- आइए जानते हैं कि किन अशुभ चीजों को पर्स से बाहर कर देना चाहिए और किन चीजों को उसमें जगह देनी चाहिए।
सिरमौर : हरिद्वार में संस्कार कर घर लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल
पर्स से निकाल दें ये चीजें…
पर्स के अंदर कभी भी खराब कागज या खोटा सिक्का नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की आमदनी पर असर पड़ता है और कर्ज के जाल में फंसने लगता है।
व्यक्ति को अपने अपने पर्स को साथ सुथरा रखना चाहिए और उसकी नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए। अनावश्यक कागजों और दूसरी चीजों को निकाल देना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में भूल से भी कटे-फटे नोट नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठकर जा सकती हैं, जिसके चलते आप आर्थिंक तंगी के जाल में फंस सकते हैं।
पर्स में इन चीजों को जरूर रखें…
श्रीयंत्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। आप पर्स के अंदर इसे रख सकते हैं। माना जाता है कि इसे रखने से आपका पर्स हमेशा धन से भरा रहता है।
आप पर्स में मां लक्ष्मी की छोटी तस्वीर या लॉकेट रख सकते हैं। इस तस्वीर समय-समय पर बदलना भी जरूरी होता है। ऐसा करने से शुभ लाभ होता है।
पर्स के अंदर तुलसा का एक पत्ता या मोरपंख भी रख सकते हैं। ये दोनों चीजें सकारात्मक ऊर्जा की प्रतीक हैं और धन को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।