Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

हिमाचल पुनर्वास योजना : मंडी में 3800 प्रभावित परिवारों को 31 करोड़ की बांटी राशि 

क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपए दिए
मंडी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ‘पुनर्वास’ योजना के तहत हिमाचल के जिला मंडी के 3800 आपदा प्रभावित  परिवारों को प्रथम चरण में पहली किश्त के रूप में 31 करोड़ रुपए की धनराशि आबंटित की।
विशेष राहत पैकेज के तहत उन्होंने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 3-3 लाख रुपए तथा अन्य प्रभावितों को मुआवजे की पूरी धनराशि प्रदान की।
कुल्लू दशहरा : हार्मनी ऑफ पाइन्स पुलिस आर्केस्ट्रा भी मचाएगा धमाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी से गुजर रहा है। कभी कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसी तबाही आएगी।
उन्होंने इस तबाही को स्वयं देखा और इसे युद्ध की तरह लड़ने का फैसला किया। आपदा से प्रदेश में 12000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसके साथ-साथ राजस्व को भी हानि हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आम आदमी और गरीब व निर्धन लोगों की सरकार है तथा उनके दर्द को अच्छे से पहचानती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पार्टी देखकर कार्य नहीं करती, बल्कि इंसानियत देखकर कार्य करती है।
नेता विपक्ष जय राम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर के माध्यम से आवश्यक सामग्री भेजी गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आपदा से प्रभावित 16 हजार परिवारों का पुनर्वास करेगी।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने बार-बार केंद्र सरकार से आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और हिमाचल प्रदेश को विशेष राहत पैकेज की मांग की।
इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला, लेकिन अभी तक विशेष राहत पैकेज नहीं मिला।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की DElEd परीक्षा की डेटशीट-जानें 
कांग्रेस की सांसद प्रतिभा सिंह ने भी प्रधानमंत्री से मिलकर प्रदेश की मदद करने की मांग की, लेकिन भाजपा का कोई भी नेता पैकेज मांगने दिल्ली तक नहीं गया।
यही नहीं जब विधानसभा में प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए संकल्प लाया गया तो भी भाजपा ने समर्थन नहीं किया।
उन्होंने कहा कि अगर ऐसी आपदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में आई होती तो कांग्रेस पूरी मज़बूती के साथ लोगों की मदद के लिए आगे आती।
महानवमी पर शिमला कालीबाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की जुटी भीड़
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों की मदद के लिए राज्य सरकार ने आपदा राहत कोष बनाया जिसमें ऐतिहासिक 230 करोड़ रुपए जमा करवाए जा चुके हैं, जो प्रदेश की संस्कृति और लोगों में परोपकारी भाव को दर्शाता है। बच्चों ने अपनी गुल्लक तक आपदा राहत कोष के लिए दे दी।
ICC World Cup 2023 : सेमीफाइनल में एंट्री के करीब भारतीय टीम, एक और जीत की दरकार
कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन दिया, लेकिन ऐसे समय में भाजपा के नेता राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 10 हजार करोड़ रुपए के क्लेम केंद्र सरकार को भेजे हैं तथा जल्द ही 2 हजार करोड़ के क्लेम और भेजे जाएंगे।
कुल्लू दशहरा-2023 : पार्किंग के लिए 17 स्थान चिन्हित, 7 Paid Parking 
हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने आपदा के दौरान राज्य सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ का पैकेज देना एक सराहनीय कदम है।
यही नहीं मुख्यमंत्री ने अपनी जमापूंजी से जरूरतमंदों की मदद के लिए 51 लाख रुपए आपदा राहत कोष में दिए, जो एक स्मरणीय उदाहरण है।
श्री नैना देवी मंदिर में गुप्त दान : मां को अर्पित किए 133 ग्राम सोने के आभूषण
विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि आपदा के दौरान मंडी जिला में 44 लोगों की जान गई। लेकिन राज्य सरकार ने तुरंत प्रभावी कदम उठाकर राहत एवं पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर चलाए गए।
उन्होंने कहा कि मंडी के नगवाईं में हुए रेस्क्यू ऑपरेशन की मुख्यमंत्री ने स्वयं निगरानी की तथा पूरे प्रदेश को मजबूत नेतृत्व प्रदान किया।
बिना परमिट हिमाचल के बाहर ले जा सकेंगे ये लकड़ी, रोक हटी
विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि ऐसी त्रासदी पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने आपदा के दौरान बेहतर कार्यों के लिए बधाई दी। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार बरसात में बहुत बड़ी त्रासदी हुई है।
प्रदेश सरकार द्वारा विशेष राहत पैकेज के तहत प्रथम किस्त के रूप में जिला मंडी को 70 करोड़ रुपए की किश्त जारी की जा रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि आपदा के दौरान मुख्यमंत्री चार बार मंडी के दौरे पर आए और लोगों के बीच रहकर उनकी मदद की। एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया।
हमीरपुर : बुनकर, मशीन ऑपरेटर सहित इन 150 पदों पर होगी भर्ती

बिना परमिट हिमाचल के बाहर ले जा सकेंगे ये लकड़ी, रोक हटी 

 

हिमाचल की बेटी शीनम “मिस क्वीन ऑफ द वर्ल्ड इंडिया-2023” के ग्रैंड फिनाले में पहुंची

 

हिमाचल में इन प्रवासी श्रमिकों के भी बनेंगे राशन कार्ड, करें आवेदन 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 25 से
धर्मशाला-ज्वालाजी-चिंतपूर्णी : HRTC की प्रथम दर्शन बस सेवा शुरू, जानें किराया और टाइमिंग 

हमीरपुर : अब आसानी से होंगे बाबा बालक नाथ जी के दर्शन
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने SET के लिए मांगे आवेदन, यह है लास्ट डेट

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार
देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद

HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *