यहां से लें यात्रा, मौसम संबिधत जानकारी
केलांग। हिमाचल में वीरवार को मौसम खराब बना रहा। जिला लाहौल स्पीति में बर्फबारी हुई है। अटल टनल रोहतांग में भी बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। यात्रा, मौसम एवं यातायात व्यवस्था आदि से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए लाहौल स्पीति पुलिस नियंत्रण कक्ष 8988092298, 01900202025 और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) केलांग के नंबर 9459461365, 01900202509 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिमाचल : हाटी को ST का दर्जा देने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा गुर्जर समुदाय-याचिका दायर
बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज यानी वीरवार को कुछ जिलों की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर बर्फबारी का अनुमान जताया है। बीते कल से जिला ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, शिमला में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है।
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट
आज कुल्लू, चंबा, लाहुल स्पीति, किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व प्रदेश के मध्यवर्ती स्थानों पर कुछ जगह बारिश की संभावना जताई थी। मौसम बिगड़ने से दिन के तापमान में चार से छह डिग्री तक गिरावट आई है। वहीं, 2 दिसंबर से पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल