Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

मंडी : कार्यक्रम में जा रहे थे, खाई में गिरी टाटा सूमो, पांच की गई जान

करसोग-शिमला सड़क मार्ग पर हुआ हादसा

करसोग। हिमाचल के मंडी जिला के करसोग में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। साथ ही 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसा करसोग पुलिस स्टेशन के तहत करसोग शिमला सड़क मार्ग पर अलसिंडी के पास हुआ है।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

बता दें कि निकटवर्ती क्षेत्र जस्सल, खोलटू, बंदली, शकरिंडी की कुछ महिलाएं टाटा सूमो में सवार होकर अलसिंडी पास ही किसी शिविर में भाग लेने जा रही थीं। ये महिलाएं महिला की मंडल की सदस्य थीं।

हिमाचल में नवंबर माह कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, जानें डिटेल में 

उत्तक मोड (अलसिंडी) के पास चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और टाटा सूमो सड़क से लुढ़ककर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार महिलाओं और चालक की मौत हो गई। साथ ही 6 महिलाओं को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।

मामले की सूचना मिलने के बाद करसोग पुलिस स्टेशन के एसएचओ मोहन जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गए हैं।

तीन दिन में दो बड़े हादसों से दहला मंडी : 9 ने गंवाई जान, 13 हुए जख्मी
मृतकों की सूची इस प्रकार है –

हरिकृष्ण पुत्र दूनी चंद निवासी जस्सल

सुरक्षा देवी पत्नी हरिकृष्ण निवासी जस्सल

लता देवी पत्नी अश्वनी निवासी खोलटू

कौरा देवी पत्नी महेंद्र निवासी बंदली

कलू देवी पत्नी युवराज निवासी शकरिंडी

घायलों की सूची इस प्रकार है –

कमलेश पत्नी खेम सिंह निवासी जस्सल

रीमा देवी पत्नी गोपाल निवासी शकरिंडी

मनारमा देवी पत्नी मोती लाल शकरिंडी

कृष्णा देवी पत्नी हरीश निवासी खोलटू

दो अन्य घायलों का नाम-पता मालूम किया जा रहा है।

कांगड़ा के नगरोटा बगवां में व्यक्ति ने अपने भाई और भाभी को मारी गोली

 

हिमाचल में इन स्कूलों की तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा की डेटशीट जारी

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : लेक्चरर भाई के सिर तो भाभी के गले में लगी गोली

 

हिमाचल : शराब ठेकेदारों का बड़ा ऐलान, विभाग को सौंपेंगे ठेकों की चाबियां

कांगड़ा : कड़ी मशक्कत के बाद निकाला पोलैंड के पायलट आंद्रेज विक्टर का शव 

JEE Main-2024 के लिए करें आवेदन, दो सत्र में आयोजित की जाएगी परीक्षा

रामपुर अग्निवीर भर्ती रैली- रंगीन व हाई रिजॉल्यूशन में प्रिंट होना चाहिए प्रवेश पत्र

कांगड़ा जिला में टीजीटी पदों की बैचवाइज भर्ती की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी- जानें डिटेल

मंडी और ऊना जिला में यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी वर्कर के भरे जाएंगे 29 पद 

कांगड़ा जिला में इन सामान्य और ई -बस रूट के लिए मिलेंगे परमिट-जानें डिटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *