पूरे कांगड़ा जिला में सुबह साढ़े 7 बजे लगेंगे स्कूल, आदेशों में हुआ संशोधन
गर्मी के चलते बदला स्कूलों का टाइम
कांगड़ा। अब कांगड़ा जिला के सभी सब डिवीजन में सरकारी और निजी स्कूल सुबह साढ़े सात बजे लगेंगे। साथ ही एक बजे छुट्टी होगी। डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा द्वारा पहले जारी आदेशों में संसोधन किया गया है।
पहले जारी आदेशों में धर्मशाला, पालमपुर, जयसिंहपुर और बैजनाथ को छोड़कर बाकी सब डिवीजब में स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे खुलने और एक बजे छुट्टी के आदेश जारी हुए थे। संधोधित आदेशों में अब पूरे कांगड़ा जिला में स्कूल साढ़े सात बजे लगेंगे और 1 बजे छुट्टी होगी।
आदेशों में कांगड़ा जिला के स्कूलों को सलाह दी गई है कि इस अवधि के दौरान कोई भी स्कूल खुली हवा में गतिविधियां न करें और बच्चों को उचित पेयजल उपलब्ध कराया जाए। बता दें कि हिमाचल में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सूरज देवता आग उगल रहे हैं।
चार दिन लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर बाकी 10 जिलों में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हैं।
लू से बचने के लिए शिशु, बुजुर्ग, पुरानी बीमारियों वाले लोग ज्यादा सतर्कता बरतें। गर्मी के संपर्क से बचें। अपने सिर को ढकें, कपड़े, टोपी या छाते का उपयोग करें। हल्के, हल्के रंग, ढीले और सूती कपड़े पहनें।