Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

सलूणी केस : हरकत में आई सुक्खू सरकार, डीसी और एसपी से वर्चुअल की बैठक

संबंधित जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

शिमला। हिमाचल के चंबा जिला के सलूणी उपमंडल में युवक की हत्या के बाद उपजे तनावपूर्ण माहौल के बाद सरकार भी हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने वीरवार को शिमला में चंबा जिले के सलूणी में हुई घटना के दृष्टिगत कानून और व्यवस्था की समीक्षा के लिए सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक की।

सलूणी मर्डर केस : NIA व CBI से जांच करवाने को लेकर ये बोले सीएम सुक्खू

 

उन्होंने अधिकारियों को संबंधित जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव गृह भरत खेड़ा, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल और अभिषेक त्रिवेदी, आईजी संतोष पटियाल, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

बता दें कि सलूणी क्षेत्र के भांदल संघणी के युवक मनोहर का शव नाले में बोरी में आठ टुकड़ों में मिला है। युवक की क्षेत्र की मुस्लिम समुदाय की लड़की के साथ बातचीत थी। लड़की के घरवालों पर युवक की हत्या का आरोप लगा है। मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वीरवार को सलूणी में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

धारा 144 : सलूणी उपमंडल में चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध 

 

आक्रोशित लोगों ने किहार थाने का घेराव किया। साथ ही आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। डीसी चंबा ने सलूणी क्षेत्र में आगामी सात दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

सीएम बोले- सलूणी केस के दोषियों को दिलवाई जाएगी कड़ी सजा- शांति बनाए रखें लोग

 

सलूणी मर्डर केस : ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आग के हवाले किया आरोपियों का घर 

 

YouTube ने बदले नियम : 500 सब्सक्राइबर होते ही शुरू होगी कमाई, विस्तार से जानें

 

HPBOSE : 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब डिजी लॉकर पर मिलेंगे सर्टिफिकेट

 

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *