Breaking News

  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

शिमला : दो लोगों की जान बचाने सतलुज में कूदा युवक, गहरे पानी में डूबा

ewn24news choice of himachal 17 Apr,2023 6:23 pm

    जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था सुनील

    रामपुर। शिमला जिला के उपमंडल रामपुर में एक दुखद हादसा पेश आया है। यहां पर ब्रौ पुल के पास एक युवक व युवती ने आत्महत्या करने के लिए सतलुज नदी में छलांग लगा दी। उनके सतलुज नदी में छलांग की सूचना मिलते ही दूसरे किनारे पर खड़े युवक ने दोनों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। युवक ने दोनों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन स्वयं गहरे पानी में डूब गया।
    17 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

    बेहोशी की हालत में युवक को सतलुज नदी से बाहर निकाल कर खनेरी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार नाम का ये युवक जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था तथा लंबे समय से रामपुर में ढाबे व होटल में काम कर अपना और परिवार का निर्वाह कर रहा था।
    शिमला : पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गई जान

    इस घटना की सूचना मिलते ही ब्रौ पुल के आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई। युवक व युवती की हालत अब ठीक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ने आर्थिक हालत ठीक न होने के चलते सुसाइड करने का प्रयास किया था। युवक व युवती बिहार राज्य के बताए जा रहे हैं। डीएसपी रामपुर शिवानी मेहला ने बताया कि युवक की डूबने से मौत हो गई है। सुसाइड करने वाले युवक व युवती से पूछताछ की जा रही है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather