Categories
Top News Dharam/Vastu

17 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मेष – सकारात्मक नजरिया रखें। इससे भावनात्मक रूप से मजबूत होंगे। गलतियों से सीखकर वर्तमान को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आप आत्मविश्वास के साथ नई शुरुआत करेंगे। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। बिना सोचे समझे दूसरों की नकल करने से नुकसान हो सकता है। यात्रा करने से बचें। थोड़ा समय बच्चों के साथ बीताएं।

व्यवसाय- बिजनेस की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जरूरी कामों को प्राथमिकता दें। दूसरों की सलाह पर भी विचार करके फैसले लें। नौकरी में लापरवाही से अधिकारियों से डांट सुननी पड़ सकती है।
लव- पारिवारिक माहौल व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशानी हो सकती है। सावधान रहें।
स्वास्थ्य- सभी कामों पर ध्यान न दे पाने से तनाव और डिप्रेशन की स्थिति रहेगी। सहज तरीके से अपने कार्य करते रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

6 सेक्टर में बांटा शिमला शहर : इन तीन पॉइंट से वाहनों को मिलेगी एंट्री

वृष – आपकी कोई खास कोशिश सफल हो सकती है। उपलब्धियां और तारीफ मिलेगी। पुरानी परेशानी और बेचैनी से राहत मिलेगी। लापरवाह न रहें। बाहरी गतिविधियों में आवाजाही से परहेज रखें। फायदा नहीं होगा बल्कि समस्याएं ही रहेंगी। खर्चा बढ़ने से इसका असर आपकी नींद और सुकून पर भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। मार्केटिंग के कामों में पूरा ध्यान दें। अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को विशेष जिम्मेदारी मिल सकती हैं। जिसके नतीजे सुखद रहेंगे।
लव- भावुकता दांपत्य जीवन में मधुरता और प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द या कोई पुरानी परेशानी बढ़ सकती है। गैस्ट्रिक परेशानी बढ़ाने वाली चीजें न खाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – घर में अनुशासन और अच्छी व्यवस्था रखने में आपकी खास मदद रहेगी। आपने काम करने के तरीकों को बेहतर बनाएं। इससे आपको उपलब्धियां मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। फैसले लेने में परेशानी हो सकती है। अनुभवी इंसान से सलाह लें। किसी भी तरह का बदलाव न करें। धैर्य और शांति से दिन बीताएं।
व्यवसाय- इस समय कामकाज में कड़े फैसले लेने की जरूरत है। कलात्मक और ग्लैमर से जुड़े बिजनेस करने वालों को सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप वाले बिजनेस में फायदा होगा। नौकरी में लापरवाही से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
लव- घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। जिससे सुकून मिलेगा। शादीशुदा लोगों का अपोजिट जेंडर से मेलजोल रखने से मानहानि हो सकती है।
स्वास्थ्य- सेहत संबंधी कोई समस्या होने पर नियमित चेकअप कराएं। दवाइयां नियमित रूप से लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

बच्चे को किस कर विवादों में फंसे तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, मांगी माफी

कर्क – दिन का ज्यादा समय घर के रखरखाव में बीतेगा। धार्मिक जगहों पर आप सेवा दे सकते हैं। जिससे मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। कोई रुका हुआ सरकारी काम पूरा होने की संभावना है। किसी इंसान की वजह से परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। इससे आप में तनाव और चिड़चिड़ापन रहेगा। धैर्य रखें। इसका असर आपके परिवार पर पड़ सकता है।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस के सभी काम अपनी देखरेख में करवाएं। कोई करीबी इंसान ही कर्मचारियों के बीच गलतफहमियां पैदा कर सकता है। पिता समान किसी इंसान की मदद और सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
लव- पति-पत्नी आपसी समस्याओं को समय रहते सुलझा लें। फालतू प्रेम संबंध में समय खराब न करें।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या हो सकती है। मौजूदा मौसम के बदलाव से खुद का बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – मौज-मस्ती मे दिन बीतेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्य की शादी के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। निजी कामों में पूरा ध्यान दें। इससे सफलता मिलने के पूरे योग हैं। रुपए-पैसे के मामलों में किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें। फिजूलखर्ची पर भी काबू रखें। स्टूडेंट्स और युवा वर्ग को अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। कोशिश करते रहें। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े काम बहुत अच्छी तरह पूरे हो जाएंगे। दूरदराज के क्षेत्रों से अच्छे संबंध बनेंगे। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। आपके साथ चिटिंग हो सकती है।
लव- आपके काम करने के तरीके से घर और बिजनेस दोनों जगह सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। मौजूदा बिगड़ते मौसम में खुद को संभालकर रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – कई तरह के कामों मे आप बिजी रहेंगे। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। थोड़ा वक्त बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में बीताएं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक व्यवस्था में आपका योगदान रहेगा। किसी भी विवादित स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याएं सुलझाने की कोशिश करें। युवा लोग लापरवाही के कारण लक्ष्य से भटक सकते हैं। इसलिए अनुशासित और फोकस रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में साथियों और कर्मचारियों की मेहनत से रुके काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। सफलता भी मिलेगी। अधिकारियों के साथ नौकरीपेशा लोगों का मेलजोल सकारात्मक रहेगा।
लव- ध्यान रखें घर की बातें बाहर न निकलें। आपसी तालमेल से परिस्थितियों को सुलझाने की कोशिश करें। प्रेमी जोड़ों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा थकान और तनाव का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से परेशान लोग अपना ध्यान रखें। नियमित जांच जरूर करवाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – कुछ समस्याएं रहेंगी। अपनी काबिलियत के दाम पर परिस्थितियों का हल निकाल लेंगे। खुद का विकास करने के लिए फालतू गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने काम निपटाएं। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। किसी की भी बातों में न आएं। कोई अपने फायदे के लिए आपका नुकसान कर सकता है। थोड़ा समय आध्यात्मिक कामों में बीताएं।
व्यवसाय- बिजनेस की गतिविधियों में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में तरक्की के अच्छे योग हैं। आपकी ईमानदारी और काम करने का तरीका अधिकारियों को पसंद आएगा। नौकरीपेशा महिलाओं को खास जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- परिवार और बिजनेस में अच्छा संतुलन रहेगा। रोमांस के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।
स्वास्थ्य- सेहत संबंधी समस्याओं में लापरवाही न करें। जल्दी इलाज करना जरूरी है। परंपरागत इलाज को भी प्राथमिकता पर रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – कड़ी मेहनत का समय है। सफलता मिलेगी। लक्ष्य पाने में सफल रहेंगे। दूसरों की सलाह की बजाय खुद के फैसलों को तवज्जो दें। घर बदलने की प्लानिंग चल रही है तो उससे संबंधित कोई गतिविधि हो सकती है। पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने के लिए थोड़ा समय एकांत में रहकर खुद पर गौर करें। करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में कड़वाहट न आने दें। लापरवाही और गस्से से बचें।
व्यवसाय- बिजनेस में पहले की तरह स्थिति पर ध्यान दें, क्योंकि योजनाओं पर पूरी तरह काम करने से रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस में साथियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। न ही उनके मामलों में दखल दें।
लव- परिवार में किसी अविवाहित सदस्य के लिए रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों के मामले में गंभीरता रखें।
स्वास्थ्य- सेहत में लापरवाही न करें। मौजूदा मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – खास लोगों के संपर्क में रहने से आपके सोच-विचार में नयापन आएगा। सेहत में सुधार होगा। खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों से मदद और मार्गदर्शन मिल सकता है। बच्चों की नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से आप परेशान रह सकते हैं। गुस्से में आने के बजाय शांति से समस्याएं सुलझाएं। इस समय किसी भी तरह के लेनदेन से आपको नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस के संपर्कों को और मजबूत करें। पब्लिक रिलेशन आपके लिए बिजनेस के नए सोर्स बना सकते हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस मंद रहेंगे। ऑफिस में किसी के साथ विवाद जैसी स्थिति बन सकती है।
लव- प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। जिससे मन और माहौल दोनों अच्छे रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी वातावरण सकारात्मक रहेगा।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत के लिए हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं। अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – काफी समय से चल रही व्यस्तता से राहत मिलेगी। युवा लोग नए काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में आस्था से व्यवहार में सकारात्मक बदलाव होगा। इस समय बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। सोच-विचार करके ही कोई फैसला लें। बुजुर्गों के मान-सम्मान में कमी न आने दें। उनकी नाराजगी से घर का माहौल खराब हो सकता है। व्यवसाय- इस कर्मचारी या बाहरी लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। जिसका असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा। फोन कॉल से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी चाहने वाले लोगों के लिए संभावना बन रही है। लव- वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। घर परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- मौजूदा माहौल से बचाव के लिए पूरी सावधानी रखें। महिलाओं को सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – जल्दबाजी में कोई योजना न बनाएं। रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू करने की कोशिश करें। सफलता मिल सकती है। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखें। भावुकता में फैसला लेना नुकसानदायक रहेगा। आपका व्यवहार दूसरों के लिए परेशानी की वजह बन सकता है। अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन लाएं।
व्यवसाय- कामकाज को लेकर की गई नजदीकी यात्रा फायदेमंद रहेगी। बिजनेस लोन या टैक्स से संबंधित मामलों में उलझने आएंगी। ऑफिस में नौकरीपेशा लोगों का अच्छा प्रभाव रहेगा। अधिकारियों का मार्गदर्शन भी मिलेगा।
लव- घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। गले से संबंधित समस्या को गंभीरता से लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन कोशिश करने से काम पूरे हो जाएंगे। दूसरों की बातों में न आकर अपने फैसलों को ही सर्वोपरि रखें। अपनी मेहनत और काबिलियत से किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा कर लेंगे। खुद पर एक्स्ट्रा काम न लें। इस वक्त बच्चों का मार्गदर्शन करना जरूरी है। परिवार के लिए समय जरूर निकालें। दूसरों की मदद करने के साथ अपने कामों पर भी फोकस करें।
व्यवसाय- बिजनेस में अपनी कार्य क्षमता को और बढ़ाएं। काम की क्वालिटी बेहतर बनाने में ध्यान दें। इस समय की गई मेहनत के अच्छे नतीजे आने वाले दिनों में मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर काम का एक्स्ट्रा बोझ रहेगा।
लव- घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से पारिवारिक जीवन गड़बड़ा सकता है।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान से आापकी सेहत पर असर पड़ेगा। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन और योगा करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *