Breaking News

  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

दिल लूट रही ये इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज में चलती है 300 किलोमीटर

ewn24news choice of himachal 26 Feb,2023 6:18 pm

    किफायती, सुविधाजनक और प्रदूषण रहित

    हमीरपुर। प्रदूषणमुक्त परिवहन सेवाओं को प्रोत्साहित करके ‘क्लीन हिमाचल, ग्रीन हिमाचल’ के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का निर्णय लेकर पूरे देश में एक मिसाल कायम की है।

    प्रदेश की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री ने इस दिशा में न केवल बड़े निर्णय लिए हैं, बल्कि इनको अमलीजामा पहनाने के लिए तथा इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद, चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना और अन्य आवश्यक ढांचागत विकास के लिए भी धरातल पर बहुत ही तेजी से कार्य सुनिश्चित किया है। इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं विशेषकर चार्जिंग स्टेशनों के संबंध में परिवहन विभाग सभी औपचारिकताएं पूरी कर रहा है।

    अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव संपन्न, देव माधो राय की जलेब में पहुंचे 200 देवी-देवता

    आने वाले समय में सरकार हिमाचल के 6 बड़े मुख्य मार्गों को ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित करने जा रही है। फोरलेन एवं डबल लेन नेशनल हाईवेज सहित ये 6 मुख्य मार्ग प्रदेश के लगभग हर जिले को कवर करेंगे। इसलिए इन मार्गों पर प्राथमिकता के आधार पर पर्याप्त चार्जिंग स्टेशनों के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं।
    कांग्रेस अधिवेशन में बोले सीएम सुक्खू : 'कभी सत्ता का भूखा नहीं रहा गांधी परिवार'

    जिला हमीरपुर में भी इसकी शुरुआत हो चुकी है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर के लिए तो इलेक्ट्रिक वाहन भी आ चुका है। प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार अब सभी सरकारी विभागों में केवल इलेक्ट्रिक वाहन ही खरीदे जाएंगे और पेट्रोल एवं डीजल वाहनों को चरणबद्ध ढंग से धीरे-धीरे बाहर कर दिया जाएगा।
    सुंदरनगर : चालक का बिगड़ा बैलेंस, ढांक से गिरी कार, एक की मौत-एक घायल 

    क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को प्रदान किया गया इलेक्ट्रिक वाहन काफी किफायती, सुविधाजनक और बिलकुल प्रदूषण रहित है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद इस कार को 300 किलोमीटर तक आसानी से चलाया जा सकता है। यह कार आजकल सभी लोगों के लिए आकर्षण का का केंद्र बनी हुई है और एक बार चार्ज करने के बाद लगभग 300 किलोमीटर तक सरपट दौड़ रही है।
    MIS के तहत बागवानों का 83 करोड़ बकाया, बागवानी मंत्री बोले-केंद्र देगा तभी होगा भुगतान

    क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढऩे की संभावनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए स्थान भी चिह्नित कर दिए हैं।
    JBT टेट पास को मिलेगी नौकरी, मंडी जिला में भरे जाएंगे 46 पद

    उन्होंने बताया कि अभी तक विभाग ने जिला हमीरपुर के प्रवेशद्वार उखली और बड़सर गलू, बड़सर, मोरसू सुल्तानी, हमीरपुर बाईपास खाला, रंगस, नगारडा और नादौन सहित आठ स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जगह चिह्नित की हैं।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather