Breaking News

  • मजदूरों की लंबित मांगों पर नूरपुर और फतेहपुर में हल्ला बोल, रैली निकाल जमकर नारेबाजी
  • वेल्डर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात, बड़सर में बोले, BPL सूची जैसी है, वैसी ही रहेगी
  • हिमाचल के Gen Z से सीएम सुक्खू की अपील, उनके कार्यकाल में किसी भी भर्ती परीक्षा में पेपर नहीं हुआ लीक

हिमाचल : फ्रेंडशिप पीक में लापता ट्रैकर का हेलमेट मिला, इसी एरिया में दबे होने की आशंका

ewn24news choice of himachal 25 Nov,2022 3:34 am

    कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला स्थित फ्रेंडशिप पीक में लापता हुए ट्रैकर का एक सुराग मिला है। सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमों को गुरुवार को ट्रैकर का हेलमेट मिला है। इस सुराग से ट्रैकर के मिलने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।

    शिमला शहर में बढ़ते बंदरों व कुत्तों के आतंक पर रोक लगाए नगर निगम

    बता दें कि 17 नवंबर को फ्रेंडशिप पीक में ग्लेशियर की चपेट में आकर शिमला जिला के चौपाल से संबंध रखने वाला एक ट्रैकर आशुतोष लापता हो गया है। 19 नवंबर की शाम को कुल्लू प्रशासन को इसकी सूचना मिली थी। उसके बाद 20 नवंबर से सर्च अभियान शुरू किया गया। लिहाजा लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद पांचवें दिन लापता ट्रैक्टर का हेलमेट ग्लेशियर के मलबे में बरामद हुआ है। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि अब उम्मीद जगी है कि जल्द ही लापता ट्रैकर का शव भी बरामद होगा।

    आशुतोष गर्ग ने बताया कि सर्च अभियान के लिए ऐसे सेवानिवृत्त सेना के जवानों को भी लगाया गया है, जिन्होंने एवलॉन्च क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं। वहीं, एडवेंचर टूअर ऑपरेटर एसोसिएशन और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की टीमें 20 नवंबर से सर्च अभियान में लगातार जुटी हुई हैं।

    डीसी ने बताया कि सर्च अभियान में जुटे लोगों को तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली टेक्निकल टीम भी मौके के लिए गुरुवार को रवाना की है जो मौके पर आधुनिक उपकरणों के माध्यम से ट्रैकर की तलाश करेगी। ट्रैकर का हेलमेट मिलने के बाद अब सर्च दलों ने सर्च अभियान को सीमित सीमा क्षेत्र तक ही समेट लिया है। अब जहां हेलमेट मिला है उसी क्षेत्र में ट्रैकर के दबे होने की संभावनाएं बनी हुई हैं। लिहाजा, इस क्षेत्र को सर्च टीम खंगाल रही है।
    मंडी के डॉ. अभिषेक सोनी को "बेस्ट यंग रिसर्चर अवार्ड", PCOD के लिए बनाई दवा 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather