Breaking News

  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

सरप्लस पूल में डाला हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग का स्टाफ-मांगें ऑप्शन

ewn24news choice of himachal 21 Feb,2023 8:05 pm

    एचपीएसएससी को भंग करने के बाद सरकार ने लिया फैसला

    शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया है। पेपर बेचे जाने का मामला आने के बाद सरकार ने हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के कामकाज को निलंबित कर दिया था।

    पर अब जांच में बड़े तथ्य सामने आने के बाद इसे भंग करने का फैसला लिया है। जब तक किसी अन्य टेस्टिंग एजेंसी का गठन नहीं कर लिया जाता है तब तक हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से लिए पेपर जिनके रिजल्ट निकल चुके है या आगे परीक्षाएं होनी को हिमाचल लोक सेवा आयोग में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में कार्यरत स्टाफ को सरप्लस पूल में डाला गया है। कर्मचारी किस विभाग में जाना चाहते हैं, उनसे ऑप्शन मांगी गई है। कर्मचारियों को लिखकर ऑप्शन देनी होगी।

    बड़ी खबरः हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग भंग, तीन साल से बिक रहे थे पेपर

    बता दें कि हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में पेपर बेचे जाने का मामला आया था। दिसंबर माह में विजिलेंस ने आयोग की ही एक अधिकारी सहित अन्य को जेओए आईटी सहित अन्य दो पेपर बेचे जाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मामला सामने आने के बाद सुक्खू सरकार ने तत्काल प्रभाव से हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के कामकाज को निलंबित कर दिया था और शिक्षा सचिव अभिषेक जैन को विभागीय जांच सौंपी थी।
    हमीरपुर: केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा जंगल में चावल की बोरियां मिलने का मामला

    विजिलेंस द्वारा गठित टीम भी मामले में जांच कर रही थी। जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पाए गए तथ्यों के अनुसार हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में पिछले तीन साल से पेपर बेचे जाने का धंधा चला था। पेपर कुछ लोगों को बेचे जाते थे।

    जांच करके रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई। जैसे ही आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास जांच रिपोर्ट पहुंची तो जांच के तथ्यों के अनुसार निलंबित हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने का फैसला लिया।
    शिमला में गलत तरीके से की पार्क तो फिर ढूंढते रह जाएंगे अपनी कार

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया को जानकारी देते बताया कि जांच में पाए गए तथ्यों के अनुसार हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया गया है। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में जिन पदों के रिजल्ट निकल गए हैं और दस्तावेज मूल्यांकन की प्रक्रिया होनी है व आगामी पेपर होने उन सबको हिमाचल लोक सेवा आयोग में शिफ्ट कर दिया गया है।

    जब तक कोई अन्य टेस्टिंग एजेंसी का गठन नहीं हो जाता हिमाचल लोक सेवा आयोग के माध्यम से ही भर्तियां होंगी। अन्य टेस्टिंग एजेंसी के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का अध्ययन किया जा रहा है। साथ ही हर पहलुओं को बारीकि से देखा जा रहा है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather