Breaking News

  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित

श्रद्धा हत्याकांड : पुलिस के हाथ लगी मानव खोपड़ी और जबड़े का हिस्सा, हड्डियां भी बरामद

ewn24news choice of himachal 21 Nov,2022 4:58 am


    नई दिल्ली। श्रद्धा हत्याकांड मामले में एक तरफ जहां दिल्ली पुलिस हिमाचल के कांगड़ा, कुल्लू जिला में जांच में जुटी है। वहीं, श्रद्धा के शरीर के अवशेष ढूंढना भी एक चुनौती बना हुआ है। मामले में पुलिस फूंक फूंक कर कदम रख रही है।


    आज दिल्ली पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब महरौली के जंगल में पुलिस को मानव खोपड़ी और जबड़े का हिस्सा मिला है। इसके अलावा मानव शरीर के अन्य हिस्सों की हड्डियां भी बरामद हुई हैं।


    ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये अवशेष श्रद्धा के हो सकते हैं। हालांकि, फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर जांच को भेज दिए हैं।


    बता दें कि महरौली के जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए करीब 200 पुलिसकर्मियों की टीम पहुंची। टीम ने जंगल का चप्पा छानना शुरू कर दिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम को जंगल से कुछ अवशेष और हड्डियां बरामद हुईं।



    दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी आफताब को लेकर छतरपुर पहाड़ी इलाके पहुंची। यहां आफताब का घर है और  जहां पर उसने श्रद्धा की हत्या की थी।




    आफताब के घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।  कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया। घर से पुलिस कुछ साक्ष्य जुटाकर साथ ले गई।


    गौरतलब है कि कोर्ट के आदेश पर रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लैब में आरोपी आफताब के नार्को टेस्ट के बाद 22 नवंबर को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।  इस दौरान पुलिस आरोपी के पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग  कर सकती है।




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather