Breaking News

  • जवाली में तीन नए शीतल पेयजल आउटलेट बुझाएंगे लोगों की प्यास
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित किया SET 2023 का रिजल्ट, यहां देखें
  • शिमला अवैध मस्जिद विवाद : नेरवा में करणी सेना का जोरदार प्रदर्शन
  • हमीरपुर : दसवीं फेल या पास युवाओं को मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद
  • राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को मिले SPG सुरक्षा : कुलदीप राठौर
  • चुनाव प्रचार पर निकलेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शेड्यूल तैयार
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया
  • सुरला स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने छात्राओं को बांटी स्वच्छता किट
  • शिमला : घर के मंदिर से उठी चिंगारी ने जला डाला आशियाना
  • राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बिफरी महिला कांग्रेस, किया प्रदर्शन

Breaking: कांगड़ा की चार उप तहसीलों में शुरू हुई जमीन रजिस्ट्री सुविधा

ewn24news choice of himachal 14 Mar,2023 6:22 pm

    लोगों के धन और समय की होगी बचत

    धर्मशाला। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि जिले की चार उप तहसीलों राजा का तालाब, रे, ठाकुरद्वारा और सदवां में अब जमीन की रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध रहेगी। लोगों को घरद्वार के समीप यह सुविधा मिलने से उनके धन और समय की बचत के साथ साथ कामकाज में आसानी होगी।
    सुक्खू सरकार का पहला बजट सत्र, पहले दिन क्या-क्या हुआ-जानें

    बता दें कि जिला कांगड़ा के फतेहपुर उपमंडल में बनी उप तहसील राजा का तालाब और रे, इंदौरा उपमंडल में बनी उप तहसील ठाकुरद्वारा तथा नूरपुर उपमंडल में बनी उप तहसील सदवां में पहले रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिस कारण इन चार उप तहसीलों के लोगों को रजिस्ट्री के कार्य के लिए अपने मुख्य तहसील कार्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब इन उप तहसीलों में रजिस्ट्री आरंभ होने से वहां लोगों को बड़ी सहूलियत होगी।
    बजट सत्र: हिमाचल में नहीं कोई राज्य मार्ग, कर दिए हैं डिनोटिफाई 

     

    डीसी ने बताया कि कांगड़ा जिला की इन चार उप तहसीलों में रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर स्थानीय लोगों के विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों ने जिला प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी थी। डीसी ने बताया कि लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाने की दृष्टि से जिला प्रशासन ने मिशन मोड पर इस दिशा में कार्य किया। उन्होंने बताया कि इन चार उप तहसीलों में रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन ने इंटरनेट और कंपयूटर उपलब्ध करवा दिए हैं।
    बजट सत्र 2023 : विधायक निधि रोकने पर भड़का विपक्ष, सदन से किया वॉकआउट

     

    उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त इन चार उप तहसीलों में सब-रजिस्ट्रार की लॉगइन आईडी भी एनआईसी द्वारा बना दी गई है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह से इन चार उप तहसीलों राजा का तालाब, रे, ठाकुरद्वारा और सदवां में रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध हो गई है।
    बजट सत्र 2023 : विधायक निधि रोकने पर भड़का विपक्ष, सदन से किया वॉकआउट

     

    डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि लोगों को अपने घर द्वार के नजदीक सुलभ प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लोगों को सुगम और सुलभ व्यवस्थाएं देने के लिए जिला प्रशासन कार्य कर रहा है।

     

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather