Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल : दो उद्योगों में छापेमारी, भारी मात्रा में नकली बोतलबंद पेयजल जब्त

ewn24news choice of himachal 18 Nov,2022 12:29 am

    बीआईएस एक्ट 2016 के तहत दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

    मंडी। भारतीय मानक ब्यूरो हिमाचल प्रदेश शाखा कार्यालय की दो टीमों ने बीआईएस एक्ट, 2016 के उल्लंघन की जांच के लिए आज जिला मंडी में बोतल बंद पेयजल का निर्माण करने वाले दो उद्योगों पर सर्च एंड सीजर अभियान के तहत छापेमारी की। छापे के दौरान उपरोक्त दोनों उद्योगों में बड़ी मात्रा में नकली बोतलबंद पेयजल जब्त किया गया।


    बीआईएस एक्ट 2016 के तहत दोषियों के खिलाफ बीआईएस हिमाचल प्रदेश शाखा कार्यालय द्वारा कार्रवाई शुरू की जा रही है। एक्ट के अनुसार अपराध के लिए 3 साल तक कारावास या दो लाख तक जुर्माना अथवा दोनों दंड का प्रावधान है।


    भारतीय मानक ब्यूरो हिमाचल प्रदेश शाखा कार्यालय के पहली टीम में  राम चरण दास, वैज्ञानिक-डी और सुधांशु सुमन, वैज्ञानिक-बी तथा दूसरी टीम में श्याम लाल वैज्ञानिक-बी और सुयश पांडे, वैज्ञानिक-बी शामिल थे।


    भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक एवं राज्य शाखा प्रमुख कुमार अनिमेष ने बताया कि बीआइएस एक्ट 2016 और एफएसएसएआई एक्ट ( FSSAI Act) के तहत कोई भी व्यक्ति भारतीय मानक ब्यूरो प्रमाणन चिन्ह के बिना बोतलबंद पेयजल का निर्माण, बिक्री या बिक्री के लिए प्रदर्शन नहीं कर सकता है।


    कई बार उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को दांव पर रखकर नकली आईएसआई चिन्हित उत्पादों का निर्माण करके उन्हें बड़े लाभ पर बेचा जाता है।


    उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए भारतीय मानक ब्यूरो ने बीआईएस फेयर ऐप भी बनाया है जिसको प्ले स्टोर से डाउनलोड करके वस्तुओं की गुणवत्ता रजिस्ट्रेशन मार्क एवं लाइसेंस के विवरण आदि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


    बीआईएस केयर एप्लीकेशन में हॉलमार्क वाली ज्वेलरी पर एचयूआईडी संख्या को भी सत्यापित किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से गुणवत्ता संबंधित शिकायत दर्ज करवाने का भी प्रावधान है।

    शिमला : गहरी खाई में जा गिरी कार, महिला की मौत, 5 साल का मासूम जख्मी 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook \Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather