Breaking News

  • मंडी में फिर आ गए सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 20 से 23 अप्रैल तक इंटरव्यू
  • हमीरपुर : फील्ड ऑफिसर के भरे जा रहे 22 पद, भोरंज में साक्षात्कार
  • हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार, सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती
  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
  • सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय हिमाचल दौरे के बाद दिल्ली लौटीं

ewn24news choice of himachal 21 Apr,2023 6:46 pm

    मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर दी गई गरिमापूर्ण विदाई

    शिमला। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे के बाद शुक्रवार सुबह दिल्ली लौट गईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर गरिमापूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित रहे।
    सिरमौर : हीरो कंपनी भरेगी पद, 19,665 रुपए मिलेगा न्यूनतम वेतन

    इनके अलावा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और प्रशासनिक, पुलिस व सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
    सुरेश कश्यप की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के आरएमएस अस्पताल में भर्ती

    बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने परिवार के सदस्यों के साथ शिमला आई थीं और चार दिन मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में रुकीं। उन्होंने इस दौरान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
    जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमला : 5 जवान शहीद, PAFF ने ली जिम्मेदारी

    इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू ने 20 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन लोगों को समर्पित किया यानी अब राष्ट्रपति भवन सालभर लोगों के लिए खुला रहेगा। लोग यहां आकर राष्ट्रपति निवास को करीब से देख सकेंगे। इसे देखने के लिए लोगों को फीस अदा करनी होगी। भारतीय के लिए फीस 50 रुपए तय की गई है, जबकि विदेशी पर्यटकों को 150 रुपए शुल्क अदा करना होगा।


    धर्मशाला बस अड्डे पर दो दिन से बंद बसों का सामान्य संचालन शुरू


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather