Breaking News

  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा
  • सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क की बदहाली : 5 अगस्त को लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण
  • नूरपुर में 'एंटी-चिट्टा अभियान : नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, कोटपा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
  • हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार
  • HPPSC ने SET-2026 का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें

प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल, राहुल गांधी ने पहनी हिमाचली टोपी

ewn24news choice of himachal 27 Nov,2022 7:31 pm

    इंदौरा। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का मध्यप्रदेश में आज पांचवां दिन है। यात्रा आज महू से इंदौरा जिला के लिए आगे बढ़ी। इस दौरान यात्रा में रविवार सुबह हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अपने पुत्र व कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह के साथ शामिल हुईं। युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर भी यात्रा में पैदल मार्च कर रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी हिमाचली टोपी पहने हुए नजर आए।

    मनाली : सोलंगनाला में श‍टरिंग हटाते ही ढह गया निर्माणाधीन पुल

    प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह शनिवारा रात को ही महू पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को पूरा चुनावी फीडबैक भी दिया। यहां प्रतिभा सिंह ने एक जनसभा को भी संबोधित किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश में कांग्रेस ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा है।
    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी को, यह आवेदन की अंतिम तिथि

    राहुल गांधी की यह यात्रा देश के 12 राज्य से होकर जाएगी। दरअसल, यात्रा का प्रारंभ दक्षिणी भारत के छोर कन्याकुमारी से हुआ था जो उत्तर भारतीय राज्यों से होते हुए फरवरी में श्रीनगर पहुंचेगी। अभी यात्रा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में है जहां से श्रीनगर तक की दूरी 1396 किलोमीटर बची है।

    हिमाचल में विधानसभा चुनाव की वजह से पार्टी के प्रदेशस्तरीय तमाम नेता अभी तक व्यस्त थे। 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना से पहले, हफ्तेभर तक नेताओं के पास इस यात्रा में पहुंचने का समय है। अगले कुछ दिन में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के अनुसार यह यात्रा बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, विभाजन की राजनीति और भारतीय पॉलिटिक्स के गिरते स्तर के ख़िलाफ जन-जागरण है।
    जोगिंद्रनगर से दिल्ली एसी बस में करें सफर, सर्दियों में सही रहेगा रूट




    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather