सोलन में लैंडस्लाइड, पेट्रोल पंप आया चपेट में, पूरी तरह क्षतिग्रस्त
ewn24news choice of himachal 03 Apr,2023 3:35 pm
कृष्णगढ़ सब तहसील का है मामला
सोलन। हिमाचल में अभी बरसात शुरू नहीं हुई है और लैंडस्लाइड के मामले आने शुरू हो गए हैं। अब सोलन जिला में लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड के चलते पेट्रोल पंप पूरी तरह डैमेज हो गया है।
बता दें कि जेलपा सब तहसील कृष्णगढ़ सोलन में अचानक लैंडस्लाइड हुआ। पेट्रोल पंप लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। लैंडस्लाइड से पेट्रोल पंप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पेट्रोल पंप पर कार्यरत स्टाफ ने समय रहते निकलकर जान बचाई।
गौरतलब है कि दो दिन पहले शिमला के रामपुर में लैंडस्लाइड हुआ था। चंबा और कुल्लू में भी लैंडस्लाइड के मामले आए थे। चंबा में तो मलबे में दबने से एक की मौत भी हुई है।