HPPSC Breaking : इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, करें ऑनलाइन आवेदन
ewn24news choice of himachal 22 Apr,2023 12:09 am
सिविल जज क्लास वन के पदों को मांगें आवेदन
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने सिविल जज के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। सिविल जज क्लास वन राजपत्रित के 17 पद गृह विभाग के तहत भरे जाने हैं। इन पदों के लिए 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
इन पदों के लिए हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) की वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता, फीस, आदि की जानकारी डिटेल नोटिफिकेशन से प्राप्त की जा सकती है। सिविल जज के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की पुष्टि हिमाचल लोक सेवा आयोग के सचिव डीके रतन ने की है। (HPPSC)