धर्मशाला। कांगड़ा जिला के धर्मशाला बस स्टैंड के पास पिछले 6 दिन से एक बैल करीब 30 फीट नीचे गहराई में गिर गया था। बैल निकल नहीं पा रहा था और न ही किसी से मदद मिल पा रही थी। भूखा प्यासा बैल किसी करिश्मे के इंतजार में था।
पर कहते हैं कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। बैल के गहरी खाई में गिरने की जानकारी क्रांति संस्था को मिली। क्रांति संस्था के अध्यक्ष धीरज महाजन ने बैल को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन का प्रबंध किया। इसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों आदि की मदद से बैल को बाहर निकाला और उसे गौशाला पहुंचाया गया।
गौशाला में बैल का उपचार किया गया। खाई से निकलकर बैल ने भी राहत की सांस ली और मानों कह रहा हो कि क्रांति संस्था धन्यवाद। क्रांति संस्था के अध्यक्ष धीरज महाजन ने कहा कि बैल को जेसीबी या लोगों की मदद नहीं निकाला जा सकता था। इसके लिए हाइड्रा की प्रबंध करना पड़ा। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन छत से बैल नीचे गिरा था।