Breaking News

  • हिमाचल में होमगार्ड के 700 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट- जानें
  • हिमाचल में मौसम का रेड अलर्ट, तेज हवाएं बरपा सकती हैं कहर
  • नूरपुर गौ सेवा दल बेसहारा और घायल गायों के लिए मसीहा-36 युवाओं की टीम
  • धर्मशाला : बद्दी की कंपनी में नौकरी, आईटीआई दाड़ी में कैंपस इंटरव्यू
  • नादौन में 10वीं पास और फेल के लिए रोजगार का मौका, इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • स्वारघाट मॉक ड्रिल : उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगे तीव्र झटके, NDRF टीमें सक्रिय
  • बद्दी की कंपनी अपरेंटिस और ऑपरेटर्स के भरे जाएंगे 100 पद, भोरंज में इंटरव्यू
  • राजगढ़ बैसाखी पर्व मेले में बलवीर भगनाल ने सुनाई पहाड़ी कविता, गूंज उठा पंडाल
  • कांगड़ा : बेफिक्र होकर खरीदें गहने, वर्मा ज्वैलर्स देंगे बदलने-ठीक करने की सुविधा
  • घुमारवीं : श्री सत्य साईं सेवा समिति ने नाहर सिंह मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

हिमाचल : दो पश्चिमी विक्षोभ हो सकते हैं सक्रिय, बारिश का अनुमान-येलो अलर्ट

ewn24news choice of himachal 19 Mar,2024 8:53 pm

    21 मार्च से खराब रह सकता है मौसम

     

    शिमला। हिमाचल में मौसम करवट बदल सकता है। दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। पहला 20 मार्च की रात और दूसरा 23 मार्च की रात से सक्रिय होने का अनुमान है। इसके चलते बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार आज यानी 19 मार्च को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बिगड़ा रह सकता है। 20 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है। 21 मार्च से मौसम फिर बिगड़ सकता है। 21 मार्च को पूरे प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

    22 मार्च को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी इलाकों में मौसम बिगड़ा रह सकता है। 23 और 24 मार्च को पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया है। 25 मार्च से मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, 21, 22 और 23 मार्च को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    पिछले 24 घंटे में हिमाचल में कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार सराहन में 9.0, रामपुर में 7.6, बंजार और टिंडर में 3.0-3.0, भावानगर में 1.4 और नारकंडा में 1.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है।

    तापमान की बात करें तो औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहे हैं। आज केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान -5.3 डिग्री और सोमवार को ऊना का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather