Breaking News

  • हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आउट
  • रजोल से सारांश सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • HPPSC : जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पेपर-II का सिलेबस जारी
  • हिमाचल बजट : पंचायत सचिव के 853 तो तकनीकी सहायक के 219 पदों पर होगी भर्ती
  • हिमाचल बजट : आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, एसएमसी शिक्षकों सहित इनका बढ़ा मानदेय
  • हिमाचल बजट : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर को 3 फीसदी डीए का ऐलान
  • हिमाचल बजट : 1000 रोगी मित्रों की होगी नियुक्ति, 15000 रुपए मिलेगा मानदेय
  • हिमाचल बजट : शहरी निकाय प्रतिनिधियों का भी बढ़ा मानदेय, अब इतना मिलेगा
  • हिमाचल बजट : महिलाओं को 1500 रुपए सम्मान निधि को लेकर बड़ी अपडेट
  • हिमाचल बजट : वर्ष 2025-26 से सरकारी स्कूलों में डिजिटल हाजिरी होगी शुरू

राज्यपाल आर्लेकर का विदाई समारोह : हिमाचल में गुजारे पलों को याद कर हुए भावुक

ewn24news choice of himachal 15 Feb,2023 11:01 pm

    शिमला। हिमाचल प्रदेश राजभवन में आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर को सम्मानित किया। आर्लेकर गुरुवार सुबह शिमला से बिहार के लिए रवाना होंगे। 17 फरवरी को राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का बिहार में शपथ ग्रहण समारोह होना है।

    शिमला : रोहड़ू में भीषण अग्निकांड-जिंदा जला नाबालिग, पांच लोग झुलसे

    विदाई समारोह के दौरान आर्लेकर भावुक नजर आए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों द्वारा दिए गए स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे हिमाचल से मधुर स्मृतियां साथ लेकर जा रहे हैं। यहां रहकर उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों के लोग अपनापन और प्रेम बांटने पर विश्वास करते हैं। यहां के आतिथ्य को वह कभी भूल नहीं सकते। आर्लेकर ने कहा कि हिमाचल देवभूमि तो है ही साथ ही ‘प्रेम भूमि’ भी है और यह पूंजी साथ लेकर जा रहे हैं।
    कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने का लक्ष्य, हर जिले में बनेंगे हेलीपोर्ट: सीएम सुक्खू

    आर्लेकर ने कहा कि प्रदेश हित में जो प्रयास किए उसमें उन्हें हर वर्ग का सहयोग मिला। यह टीम वर्क उन्हें प्रभावित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के निर्वहन में उन्हें यहां का अनुभव काफी काम आएगा। राज्यपाल ने प्रदेश में आरम्भ किए गए विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों को स्मरण किया और मार्गदर्शन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला कल यानी गुरुवार को शिमला पहुंचेंगे। 18 फरवरी को राजभवन में उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। यहां हिमाचल हाईकोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस सबीना 22वें राज्यपाल को शपथ दिलाएंगी।
    हिमाचल सीमेंट कंपनी विवाद- बैठक फिर बेनतीजा, दाम पर ट्रक ऑपरेटर्स अड़े 




    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather