Breaking News

  • बंबर ठाकुर मामला-सीएम सुक्खू ने सदन में दी यह जानकारी, आरक्षी संजीव की बहादुरी को सलाम
  • धर्मशाला : HP SDRF ने उत्तर क्षेत्र में हासिल किया पहला स्थान
  • बनखंडी में अफीम की खेती मामले में दो लोग गिरफ्तार, खेत में उगाए थे पौधे
  • HPPCL के लापता चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मिली देह, जेब से मिला लाइसेंस
  • हिमाचल में आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, कहां हो सकती बारिश-जानें
  • मां को ले जा रहा था ऊना अस्पताल, कार हादसे में गई बेटे की जान
  • कांगड़ा जिला का लंज छिंज मेला 4 अप्रैल को, नामी पहलवान दिखाएंगे दाव-पेच
  • हिमाचल में 4 मेले अंतरराष्ट्रीय तो 5 राष्ट्र स्तरीय, कितनी मिलती अनुदान राशि-जानें
  • हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मियों को OPS के मामले में क्या बोली सरकार- पढ़ें खबर
  • मंडी जिला को सामाजिक कल्याण के लिए मिले अधिक अनुदान राशि : चमन राही

विक्रमादित्य और हरीश जनारथा के साथ राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू

ewn24news choice of himachal 01 Apr,2023 11:02 pm

    राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई दी

    शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को उनके जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर, लेडी गर्वनर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्थानीय विधायक हरीश जनारथा भी उपस्थित रहे।
    शिमला नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, पढ़ें विस्तार से 

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट के सदस्यों, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य लोगों ने दूरभाष से राज्यपाल को शुभकामनाएं दीं। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी राज्यपाल से भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।
    हमीरपुर के डीसी होंगे हेमराज बैरवा, एसडीएम सलूणी स्वाति गुप्ता को सोलन भेजा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि शिव प्रताप शुक्ल दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह इसी समर्पण भाव से समाज, प्रदेश और देश की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।



    [embed]
    [/embed]




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather