Breaking News

  • कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन : ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म गिरोह का भंडाफोड़, 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप बरामद
  • चंबा के भरमौर में दर्दनाक हादसा : 400 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR की भर्ती : गोहर, नेरचौक और सुंदरनगर में 27 अक्टूबर से इंटरव्यू
  • कुल्लू : दो किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार, बरशैणी-तोष मार्ग पर रंगे हाथ पकड़ी
  • हिमाचल सरकार का कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली गिफ्ट : 5 फीसदी डीए और 10000 एरियर का ऐलान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • गगरेट की कंपनी में फिटर, टर्नर और मशीनिस्ट के पदों पर भर्ती-27 अक्टूबर को पहुंचें ITI पास
  • चंबा : चंद्रमणि कुलेठी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़, कांग्रेस-भाजपा के नेताओं और समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • SC, OBC और PM केयर्स के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर : UPSC और HPPSC की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग
  • धर्मशाला : हाउसकीपिंग और वेटर के पदों पर नौकरी का महिला व पुरुष दोनों को मौका-23 अक्तूबर को इंटरव्यू

चंबा के भरमौर में दर्दनाक हादसा : 400 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की गई जान

ewn24 news choice of himachal 23 Oct,2026 8:16 pm



    चंबा।
    हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां भरमौर क्षेत्र में एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई से सीधे रावी नदी में जा गिरी। इस भीषण हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा भरमौर के ढकोग-बन्नी सड़क मार्ग पर हुआ। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (पुत्र अमर सिंह), निवासी थला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे मुकेश कुमार अपनी पिकअप गाड़ी (संख्या HP-46-A-1853) में सवार होकर ढकोह से अपने घर तरेला की तरफ जा रहा था।

    जब वाहन गुवाड़ी चौक से लगभग 300 मीटर आगे पहुंचा, तो अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर नीचे रावी नदी में जा समाई।

    हादसा इतना भयानक था कि पिकअप गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन चालक मुकेश कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए शव को नदी से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के असल कारणों की गहनता से छानबीन की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे बुजुर्ग माता, पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। इस अचानक हुए हादसे से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather