ऋषि महाजन/नूरपुर। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। कांगड़ा जिला के नूरपुर में अब एक महिला एंबुलेंस चलाएगी। रंजीत बक्शी जनकल्याण सभा ने यह जिम्मेदारी 25 वर्षीय अंजू बाला को दी है। अंजू भरमौर की रहने वाली हैं।
उन्होंने बताया कि ड्राइविंग उनका शौक है। पहले टैक्सी और बड़ी गाड़ियां चला चुकी हैं। कई दिनों से एचआरटीसी से प्रशिक्षण ले रही थीं। अब सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक एंबुलेंस सेवा देंगी।
कल्याण सभा के अध्यक्ष अकिल बक्शी ने बताया कि इस पद के लिए 15 लोगों ने इंटरव्यू दिया था। अंजू का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। उन्हें एंबुलेंस से जुड़ी जरूरी जानकारी भी है। यह एंबुलेंस सभी जरूरी उपकरणों से लैस है।
इसमें गैस सिलेंडर, ईसीजी सहित अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। यह एंबुलेंस नूरपुर और आसपास के इलाकों से मरीजों को टांडा और अन्य राज्यों तक पहुंचा रही है। अब तक 500 से ज्यादा मरीजों को सेवा दी जा चुकी है।