कांगड़ा। मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस के विशेष अवसर पर बुधवार को समाज कल्याण एवं विकास मंडल द्वारा मानव सेवा संस्थान सेवा के संयुक्त तत्वधान में ज्वालामुखी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अधवाणी जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं व बच्चों के साथ ग्रामीण जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें लगभग 61 ग्रामीणों ने भाग लिया। इस शिविर में ग्रामीणों को मानव तस्करी व महिलाओं एवं बच्चों के साथ हो रहे उत्पीड़न व इसके बचाव के बारे में जानकारी साझा की गई। इस प्रकार के आयोजनों से जहां हर जन जागरूक होगा, वहीं आने वाली पीढ़ी सुरक्षा पूर्वक अपना जीवन यापन करने में सक्षम होंगे।
संस्था के कार्यकारी निदेशक केआर सिरांटा ने इस राष्ट्र व्यापी जन आंदोलन संचालन के लिए मयंक त्रिपाठी कार्यकारी निदेशक व उनकी टीम को साधुवाद दिया। जिनके मार्गदशर्न से संपूर्ण भारत के 75 जिलों में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा सका। हिमाचल प्रदेश में इस राष्ट्र व्यापी जन आंदोलन के लिए हमारी संस्था को इस विशेष दिवस पर कार्यक्रम संचालन करने का अवसर प्राप्त हुआ।