कांगड़ा। विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। दुबई की कंपनी M\S Lehaj & Sultan LLC सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती करने जा रही है। इन पदों के लिए इंटरव्यू 16 मार्च (रविवार) को कांगड़ा के ग्रोवर होटल में लिए जाएंगे।
सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए आयु सीमा 22 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की हाइट 5 फुट 7 इंच व इससे ज्यादा होनी चाहिए व उसके शरीर पर किसी भी तरह का टैटू नहीं होना चाहिए।
अभ्यर्थी कम से कम 10वीं पास होना चाहिए और उसे बेसिक अंग्रेजी की नॉलेज होनी चाहिए। इन पदों के लिए फ्रेशर भी इंटरव्यू दे सकते हैं।
कंपनी द्वारा आवासीय और ट्रांसपोर्ट सुविधा फ्री दी जाएगी। अन्य सुविधाएं संयुक्त अरब अमीरात (UAE) लेबर लॉ के तहत दी जाएंगी। वेतन की बात करें तो चयनित अभ्यर्थियों को 12 घंटे प्रति दिन व 26 दिन प्रति महीना के हिसाब से 42000 रुपए और 12 घंटे प्रति दिन व 30 दिन प्रति महीना के हिसाब से 47000 रुपए वेतन मिलेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट और सभी शैक्षणिक दस्तावेज व उनकी कॉपी लेकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। चयनित होने पर वीजा लगने के बाद ही निर्धारित शुल्क देना होगा।
किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हिमखंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड हिमाचल प्रदेश (सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) से 01892-295700 या 78147-12771 नंबर पर संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।