रेखा चंदेल/झंडूता। विधायक जीत राम कटवाल ने भाजपा कार्यालय झंडूता में बैठकर सोमवार को लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निपटान करने के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में शामिल होकर जन समस्याओं को भी सुना और उनका निपटारा भी किया।
उन्होंने भाजपा कार्यालय झंडूता में आगामी 27 मार्च को शिमला में होने वाले विधानसभा घेराव के बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा की और कहा कि झंडूता और शाहतलाई मंडल से 600 से अधिक संख्या इस आक्रोश रैली में भाग लेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश में केवल महंगाई बढ़ाने, संस्थान बंद करने, जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने, पूर्व सरकार की योजनाओं को ध्वस्त करने का काम किया है। यह सरकार तालाबंदी, महंगाई, भ्रष्टाचार, जनविरोधी, मित्रों की सरकार है। कांग्रेस की सुखविंदर सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है, 7 से ज्यादा गोली कांड के मामले, 250 से अधिक मर्डर के मामले, 3000 से अधिक ड्रग के मामले, 950 से अधिक महिला अत्याचार के मामले, बड़े छोटे से कार्यकाल में जनता के सामने आए है। ड्रग और नशे का कारोबार सरकार के सरक्षण में चल रहा है।
इसी कांग्रेस को कुरीतियों के खिलाफ शिमला में विधानसभा घेराव और आक्रोश रैली निकाली जा रही है। बैठक में झंडूता और शाहतलाई के मंडलाध्यक्ष रस्म सिंह और रामप्रकाश , दिनेश चंदेल , राजेश मेहता , सदानंद शर्मा एवं बाकी वरिष्ठ एवं पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।