शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। कहीं-कहीं स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश देखी गई। वहीं, राज्य के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई है। गोंदला, केलांग, हंसा और कुकुमसेरी में बर्फबारी तो मुरारी देवी, शिमला, जुब्बड़हट्टी, सुंदरनगर, पालमपुर और कांगड़ा में मेघगर्जन हुई है। नारकंडा, कुफरी, नेरी और ताबो में तेज हवाएं चली हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 8 अक्टूबर, 2025 की अपडेट के अनुसार आज यानी 8 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। 9 और 10 अक्टूबर 2025 को कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। सप्ताह में बाकी दिन में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
अगले 3 से 4 दिन में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले 4-5 दिन में अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 6-10 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। 8 अक्टूबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी है। बाकी दिन किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं है।
ps://