Breaking News

  • पांगी–उदयपुर मार्ग पर दरकी पहाड़ी, चपेट में आई टाटा सूमो, 6 माह के मासूम सहित 13 की गई जान
  • हरिपुर के भाविक को जन्मदिन मुबारक
  • मंडी के गुम्मा में हादसा, मंदिर जाते पानी पीने को रुके थे लोग, अचानक गिरी चट्टान
  • हरिपुर में किन्नरों को दी जाने वाली बधाई राशि निर्धारित, ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित
  • कुल्लू में चरस तस्करी के मामले में दोषी को 13 वर्ष के कठोर कारावास की सजा
  • Breaking : हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर निकली भर्ती-इस दिन से आवेदन
  • कुल्लू में पीलिया के मामलों पर जिला प्रशासन अलर्ट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद
  • हमीरपुर के अणु ग्राउंड में 26 सितंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, तैयारियां शुरू
  • कभी रोड़ डिब्बर से दूर नहीं था पंज बड़, नए गुरु स्थान से साफ दिखता था पुराना गुरु स्थान
  • हिमाचल में तीन दिन ऑरेंज अलर्ट, यहां भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

ई-कल्याण ऐप पर होगी सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों की ई-केवाईसी

ewn24 news choice of himachal 22 Aug,2025 7:08 pm


    डीसी हमीरपुर ने दिए आदर्श ग्राम योजना के सभी कार्य 15 सितंबर तक पूरे करने के निर्देश


    हमीरपुर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे जिला के करीब 53 हजार लोगों की ई-कल्याण ऐप पर ई-केवाईसी आरंभ की गई है और यह कार्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जा रहा है। अभी तक करीब 35 हजार पेंशनधारकों की ई-केवाईसी हो चुकी है।

    31 अगस्त तक सभी पेंशनधारकों की ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं फील्ड कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।


    चक्की पुल कंडवाल में चिट्टे के साथ चंबा निवासी दो युवक गिरफ्तार



    डीसी अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से संबंधित चार अलग-अलग जिला स्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता करके विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी पेंशनधारकों से भी अपनी ई-केवाईसी सुनिश्चित करने की अपील की।

    प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2022-23 में इस योजना के तहत चयनित जिला के पांचों गांवों दड़ूही, दरोगण पत्ती कोट, मालग, महारल और धीरड़ में सभी कार्य 15 सितंबर तक पूरे हो जाने चाहिए।


    इसके लिए सभी पंचायत प्रधान और सचिव तेजी से कार्य करें और संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी लगातार इनकी प्रगति रिपोर्ट लेकर इसकी ऑनलाइन अपलोडिंग करवाएं।


    कुल्लू : सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती, 24000 रुपए तक वेतन



    उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में इसी योजना के तहत जिला के 16 अन्य गांवों लाहड़, खग्गल, उखली, भगेटू, नाहलवीं, दियोट, नाड़सीं, सराहकड़, धबीरी, कलौहण, कश्मीर, बटराण, घलूं, फाहल खास, बटराण खुर्द और चठियार का चयन किया गया है। लेकिन, इनमें से कुछ गांवों के नगर निकायों में शामिल होने से इस सूची में संशोधन किया जा सकता है।

    हाथ से मैला उठाने वाले सफाई कर्मचारियों के नियोजन प्रतिषेध एवं उनका पुनर्वास अधिनियम-2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में उपायुक्त ने शहरी निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सफाई कर्मचारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों के पास सभी आवश्यक उपकरण एवं सुरक्षा किट होनी चाहिए तथा इनके स्वास्थ्य की नियमित रूप से जांच की जानी चाहिए।

    उपायुक्त ने मानसिक मंदता, ऑटिज्म, सेरीब्रल पाल्सी और बहु-विकलांगता के शिकार व्यक्तियों के कल्याण के लिए बनाए गए राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अंतर्गत स्थानीय समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की। इस बैठक में 2 दिव्यांगों के लिए कानूनी संरक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई।


    ई-कल्याण ऐप पर होगी सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों की ई-केवाईसी


    इस तरह की विकलांगताओं के शिकार 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों के माता-पिता स्वाभाविक रूप से ही उनके संरक्षक होते हैं। लेकिन, 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ऐसे लोगों के लिए कानूनी संरक्षकों की नियुक्ति आवश्यक होती है, ताकि ये अधिकृत संरक्षक दिव्यांगजनों की ओर से सभी आवश्यक औपचारिकताएं को पूर्ण कर सकें। जिला में अभी तक 202 दिव्यांगों के कानूनी संरक्षण बनाए जा चुके हैं।

    इन बैठकों में जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान एडीसी अभिषेक गर्ग और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    Job Alert : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू



    ITI पंडोगा में विभिन्न व्यावसायिक सीटें उपलब्ध, प्रवेश 30 अगस्त तक



    इन 17 प्रश्नों का उत्तर देकर समृद्ध और आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण में दें योगदान



    हिमाचल के युवाओं के लिए अग्निवीर वायु बनने का मौका, 27 अगस्त से होगी भर्ती रैली



    देहरी कॉलेज की एमए इतिहास की छात्रा  ईशा चौधरी की बड़ी उपलब्धि 





Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather