शिमला। उत्तर हिमालयी क्षेत्रों में सामुहिक प्रयास से सतत् विकास को सुगम बनाना परियोजना के अंतर्गत 20 अप्रैल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोटा शिमला कसुम्पटी में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान लगाया गया।
यह अभियान विद्यालय की प्रधानाचार्या तथा स्टाफ के सभी सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। इस अभियान में 700 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
नशे से संबंधित जानकारी देने के लिए सीआईडी से एसपी रमेश शर्मा आए थे। उन्होंने बच्चों को नशे से कैसे दूर रहना चाहिए उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने सभी अध्यापकों को यह भी समझाया कि किस प्रकार से वह नशे की ओर अगर कोई बच्चा बढ़ रहा हो उसकी पहचान कर सकते हैं, और किस तरह से नशे की ओर बढ़ने से रोक सकते हैं।
उसके बाद प्रधानाचार्या ने बच्चों को नशे से संबंधित जानकारी देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने लोक चेतना मंच का भी धन्यवाद किया और कहा उन्हें अच्छा लगा कि लोक चेतना मंच की संस्था द्वारा इस तरह के कार्य किये जा रहा है जो, कि एक सराहनीय कार्य है।
अन्त में लोक चेतना मंच की कम्युनिटी मोबिलाईजर निशा शर्मा ने विभाग से आए रमेश शर्मा और प्रधानाचार्या तथा स्टाफ के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।