ऋषि महाजन/नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कार्यवाही अमल में लाई गई है। सीआईए ( C I A ) की टीम ने गश्त के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर पलीन (जोंटा) के पास 515 ग्राम चरस बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल बुधवार को सीआईए ( C I A) की टीम जसूर, 24 मील और जोंटा क्षेत्र में अपराध रोकथाम व चेकिंग के लिए गश्त पर थी। इस दौरान 24 मील के पास पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (नंबर HP38J2050) में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है।
पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर (जोंटा) के पास उक्त वाहन को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार के पिछले हिस्से (Rear Quarter Panel) से 515 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसके पश्चात आरोपी को हिरासत में लिया गया।
आरोपी की पहचान रविंद्र शर्मा (आयु लगभग 62 वर्ष) निवासी गांव मुख्तियाल, डाकघर बलेथा, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना नूरपुर में *NDPS अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में गहनता से जांच की जा रही है।