Breaking News

  • फतेहपुर ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा, अनीता कुमारी अध्यक्ष तो कुलवंत सिंह उपाध्यक्ष चुनें
  • HPBOSE : 9वीं व 11वीं के कंपार्टमेंट छात्र हो जाएं तैयार, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
  • हिमाचल में इस माह अब तक 9 फीसदी कम बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • सिरमौर : घरेलू कलह से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, शादी के बाद से चल रहा था विवाद
  • रविंद्र नाथ टैगोर उच्च विद्यालय रैंखा में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने सीखी आपदा सुरक्षा
  • पठानकोट-भरमौर NH पर बड़ा हादसा : छतरी मोड़ के पास 800 फीट नीचे लुढ़की कार, दो घरों के चिराग बुझे
  • हिमाचल असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर भर्ती, SET-2026 पास भी कर सकेंगे आवेदन
  • हिमाचल में असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर के पदों पर भर्ती शुरू, करें आवेदन
  • बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती, 10वीं फेल को भी मौका
  • हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो अनुपूरक परीक्षाओं की तिथि की घोषित

फतेहपुर ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा, अनीता कुमारी अध्यक्ष तो कुलवंत सिंह उपाध्यक्ष चुनें

ewn24 news choice of himachal 17 Jun,2026 7:31 pm


    प्रतिद्वंद्वियों को 16-11 मतों के अंतर से पराजित किया


    ऋषि महाजन/फतेहपुर। कांगड़ा जिला के फतेहपुर विकास खंड फतेहपुर की ब्लॉक समिति को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने दोनों पदों पर जीत दर्ज करते हुए ब्लॉक समिति पर अपना कब्जा कायम किया। गोलवां निवासी अनीता कुमारी अध्यक्ष तथा जगनोली निवासी कुलवंत सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। दोनों उम्मीदवारों ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को 16-11 मतों के अंतर से पराजित किया।

    चुनाव प्रक्रिया एसडीएम फतेहपुर एवं पीठासीन अधिकारी विश्रुत भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी सुभाष अत्री भी मौजूद रहे। चुनाव में ब्लॉक समिति के सभी 27 निर्वाचित सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए अनीता कुमारी को 16 जबकि अर्चना देवी को 11 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कुलवंत सिंह को 16 और शमशेर सिंह को 11 मत मिले।

    परिणाम घोषित होने के बाद पीठासीन अधिकारी विश्रुत भारती ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रशासन की ओर से बताया गया कि ब्लॉक समिति की पहली बैठक 27 जून को पंचायत समिति हॉल फतेहपुर में आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र की विकास योजनाओं और आगामी कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

    नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीता कुमारी ने कहा कि वह सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगी और फतेहपुर क्षेत्र के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी। वहीं उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह ने जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने तथा पंचायतों की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।

    चुनाव परिणाम सामने आते ही विकास खंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी तथा ढोल की थाप पर भांगड़ा डालकर खुशी का इजहार किया।

    चुनाव के दौरान विधायक एवं हिमाचल प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया भी कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहे। उनकी सादगी पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। वे किसी बड़े काफिले के बजाय अपनी ऑल्टो कार में चुनाव स्थल पहुंचे और परिणाम आने के बाद उसी वाहन में वापस रवाना हो गए। आम कार्यकर्ताओं के बीच खड़े होकर परिणाम का इंतजार करना भी लोगों को खूब पसंद आया।

    जीत के बाद भवानी सिंह पठानिया ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ "प्रवासी पंछी" चुनाव के समय क्षेत्र में आकर लोगों को गुमराह करने और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं, लेकिन फतेहपुर की जागरूक जनता ने विकास, विश्वास और जनसेवा की राजनीति के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत फतेहपुर के सम्मान, भाईचारे और विकास की सोच की जीत है। साथ ही उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई भी दी।

    उधर, दोनों पदों पर 16-11 के समान परिणाम आने के बाद राजनीतिक गलियारों में क्रॉस वोटिंग और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है। हालांकि नवनिर्वाचित नेतृत्व ने विकास को प्राथमिकता बताते हुए सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा जताया है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें 27 जून को होने वाली पहली बैठक और उसमें तैयार होने वाली विकास कार्ययोजना पर टिकी हैं।


    HPBOSE : 9वीं व 11वीं के कंपार्टमेंट छात्र हो जाएं तैयार, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा 




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो अनुपूरक परीक्षाओं की तिथि की घोषित 




    हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने SET-2026 की अस्थाई उत्तर कुंजी की जारी-यहां देखें 



    मंडी की बोर्ड टॉपर अलीशा बनीं एक दिन की उपायुक्त, सुनीं जनसमस्याएं 





    हिमाचल में 1400 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती को मंजूरी, कैबिनेट के फैसले जानें विस्तार से  





Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather