Breaking News

  • इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर के 200 पदों पर होगी भर्ती, 1 लाख 99 हजार रुपए सैलरी
  • हिमाचल में 18 अगस्त सुबह 9 बजे तक यहां हो सकती भारी बारिश-सतर्क रहें
  • मजदूरों की लंबित मांगों पर नूरपुर और फतेहपुर में हल्ला बोल, रैली निकाल जमकर नारेबाजी
  • वेल्डर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा

हिमाचल में पंचायत उपचुनाव तिथियों की घोषणा,  नामांकन प्रक्रिया 13 से

ewn24news choice of himachal 02 Apr,2023 12:47 am


    हमीरपुर जिला में 17 पद हैं खाली

    शिमला/हमीरपुर। हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं में खाली पड़े पदों को भरने के लिए उपचुनाव की घोषणा हो गई है। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित पंचायत क्षेत्रों में आचार संहिता भी लागू हो गई है।



    हमीरपुर जिला की विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं के कुल 17 रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। कार्यकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जितेंद्र सांजटा ने बताया कि जिला के विभिन्न विकास खंडों में पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारियों के कुल 17 पद रिक्त हैं। इनमें पंचायत समिति सदस्य के तीन पद, एक उपप्रधान का पद और 13 पद पंचायत सदस्यों के हैं। पंचायत समिति नादौन के वार्ड नंबर-7 भूंपल, पंचायत समिति बिझड़ी के वार्ड नंबर-4 करेर और पंचायत समिति भोरंज के वार्ड नंबर-9 भोरंज में सदस्य का पद खाली है।


    ग्राम पंचायत बिझड़ी में उपप्रधान का पद रिक्त हुआ है। जबकि, ग्राम पंचायत जनैहण, चकमोह, लझयाणी, मनवीं, धमरोल, चौकी कनकरी, डाडू, जंदड़ू, उटपुर, दाड़ी, लंबरी, चमियाणा और जंगल में पंचायत सदस्य का एक-एक पद खाली है।



    जितेंद्र सांजटा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार उक्त पदों के लिए नामांकन पत्र 13, 17 और 18 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 19 अप्रैल को होगी। जबकि, 21 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं।


    अगर मतदान आवश्यक हुआ तो यह मतदान 2 मई को सुबह 8 से सायं 4 बजे तक होगा। इसी दिन शाम को ग्राम पंचायत स्तर के पदों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि, बीडीसी के मतों गिनती 4 मई को विकास खंड मुख्यालय में होगी।


    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/04/mcc2023-1.pdf" title="mcc2023 (1)"]


    जितेंद्र सांजटा ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। उन्हांेने बताया कि जिस पंचायत में उपप्रधान या पंचायत सदस्य के लिए उपचुनाव होना है, उस पंचायत के पूरे क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। इसी प्रकार जिस विकास खंड के बीडीसी वार्ड के लिए उपचुनाव होना है, उस विकास खंड के पूरे क्षेत्र में भी चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी।




    [embed]
    [/embed]



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather