Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में बढ़ेगी लोकमित्र केंद्रों की संख्या, 6 हजार होगी

ewn24news choice of himachal 18 Mar,2023 6:09 pm

    मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में दी जानकारी

    शिमला। हिमाचल में वर्तमान में पांच हजार लोकमित्र केंद्र काम कर रहे हैं। लोकमित्र केंद्र की संख्या को 6 हजार किया जाएगा, जिससे गांव में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदेशवासियों के लिए इंटरनेट आधारित सेवाओं का विस्तार होगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 17 मार्च को विधानसभा में बजट भाषण में दी है।

    इलेक्ट्रिक कार में बजट का पिटारा लेकर विधानसभा पहुंचे सीएम सुक्खू 

    बजट भाषण के अनुसार हिमाचल में युवाओं को स्वरोजगार और स्टार्ट अप सहायता प्रदान करने के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा दी गारंटी के तहत एक नई योजना राजीव गांधी स्वरोजगार योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न उद्यमों के साथ साथ डेंटल क्लीनिक में मशीनरी और औजार, मत्स्य इकाइयों, ई टैक्सी और 1 मेगावाट तक के सोलर पावर प्रोजेक्ट को भी सम्मिलित किया जाएगा। ई टैक्सी पर मिलने वाले उपदान को सभी वर्गों के लिए समान रूप से 50 फीसदी करने की घोषणा की है।
    हमीरपुर में टीजीटी बैचवाइज भर्ती के लिए 28 को होंगे साक्षात्कार

    युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से 2023-24 में 500 चिन्हित बस अड्डों पर ई वाहन चलाने के परमिट जारी किए जाएंगे। आपदा मित्र योजना के तहत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से 2024 तक हिमाचल में बाढ़, हिमस्खलन और भूकंप की आशंका वाले 9 संवेदनशील जिलों में 1500 सामुदायिक स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather