Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

इलेक्ट्रिक कार में बजट का पिटारा लेकर विधानसभा पहुंचे सीएम सुक्खू

ewn24news choice of himachal 17 Mar,2023 4:40 pm

    शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू बजट का पिटारा लेकर विधानसभा पहुंच गए हैं। सीएम इलेक्ट्रिक कार में विधान सभा पहुंचे। सीएम बजट की अटैची लेकर पहुंचे हैं। थोड़ी देर में सुखविंदर सिंह सुक्खू बजट पेश करेंगे। सुक्खू सरकार का ये पहला बजट है।

    बजट से प्रदेश के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले कई गारंटिया दी हैं, जिन्हें बजट के बाद लोगों को साकार होने की उम्मीद बंधी है। हर वर्ग को इस बजट से आस है। युवाओं को रोजगार की तो अन्य वर्गों को महंगाई से राहत की उम्मीद है।

    ताले-जंजीर लेकर विधानसभा पहुंची भाजपा, CM ऑफिस के बाहर की नारेबाजी

    उधर, बजट वाले दिन भी विपक्ष का विरोध जारी है। BJP विधायक बाजू पर काली पट्‌टी बांधकर विधानसभा पहुंचे। जयराम ठाकुर ने कहा कि उनका विरोध जारी रहेगा, लेकिन आज वह सदन में बैठकर बजट को सुनेंगे।

    वहीं सीएम सुक्खू देश का पहला ग्रीन बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री इसके संकेत पहले भी कई बार दे चुके हैं। आज के बजट में महिलाओं, बेरोजगारों, ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर बड़े ऐलान हो सकते हैं।

    कांग्रेस की चुनावी गांरटी के मुताबिक महिलाओं को 1500 रुपए देने का ऐलान कर सकते हैं। सभी महिलाओं को एकमुश्त यह राशि नहीं मिलेगी। इसके फेजवाइज इसे देने की घोषणा हो सकती है।
    ताले-जंजीर लेकर विधानसभा पहुंची भाजपा, CM ऑफिस के बाहर की नारेबाजी


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather