Breaking News

  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

ज्वालाजी : महिलाओं को देंगे जूट से वस्तुएं बनाने और ढिंगरी मशरूम का प्रशिक्षण

ewn24news choice of himachal 23 Dec,2022 11:04 pm

    पीएमआईसी की बैठक में बताईं नाबार्ड की योजनाएं


    ज्वालाजी। सवेरा संस्थान द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह व संयुक्त देयता समूहों के अवलोकन के लिए शुक्रवार को पीएमआईसी की बैठक ज्वालाजी के समीप दरंग गांव में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी नाबार्ड धर्मशाला अरुण खन्ना ने की। इस दौरान बैंक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    HPSSC ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 965 का पेपर किया रद्द


    सवेरा संस्थान के मुख्य समन्वयक सुभाष चौहान ने आए हुए अतिथियों व स्वयं सहायता समूह व संयुक्त देयता समूहों की महिलाओं का स्वागत किया व अब तक संस्थान द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डीडीएम नाबार्ड ने नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबार्ड द्वारा संस्थान के माध्यम से 30+30 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 15-15 दिवसीय जूट के कपड़े से विभिन्न वस्तुएं तैयार करने व ढिंगरी मशरूम का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


    उन्होंने महिलाओं को आयवर्धक गतिविधियों में जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया। केनरा बैंक ज्वालाजी व कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक से आए अधिकारियों ने बैंक की योजनाओं संबंधित जानकारी दी व समूहों को हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ब्लॉक समिति सदस्या अन्जना राणा, सहकारी सभा के उपप्रधान ओमप्रकाश शर्मा, सवेरा संस्थान के प्रवीण शर्मा, कमला चौहान, शोभा देवी, सुमना देवी उपस्थित रहे। समूहों की लगभग 35 महिलाओं ने बैठक में भाग लिया।




    [embed]
    [/embed]



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather