Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

पालमपुर होली महोत्सव में होगा पुरुष और महिला महा दंगल, बरसेंगे इनाम

ewn24news choice of himachal 22 Feb,2023 6:33 pm

    हिमाचल केसरी व पालम केसरी से नवाजे जाएंगे विजेता

    पालमपुर। राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर का आयोजन 5 से 8 मार्च तक किया जा रहा है। राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर में महादंगल का आयोजन भी जा रहा है। राज्य स्तरीय होली महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने बताया कि महा दंगल का आयोजन 5 तथा 6 मार्च को गांधी मैदान में किया जाएगा। पुरुषों के साथ महिला महा दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत केसरी, हिमाचल केसरी तथा पालम केसरी महिला खिताबों के लिए मुकाबले करवाए जाएंगे।

    HRTC कर्मियों ने पीटे युवक, क्यों पीट रहे कुछ को नहीं था पता

    एसडीएम ने बताया कि भारत केसरी मुकाबले के विजेता को 75 हजार और उपविजेता को 51 हजार, तृतीय स्थान पर रहने वाले को 21 हजार और चौथे स्थान पर रहने वाले को 15 हजार रुपये की राशि इनाम के रूप में दी जायेगी।
    हिमाचल: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर होगी भर्ती

    हिमाचल केसरी मुकाबले के विजेता को 51 हजार दूसरे स्थान पर रहने वाले को 31 हजार तीसरा स्थान ग्रहण करने वाले को 11 हजार तथा चौथे स्थान पर आने वाले को 5100 रुपए इनाम राशि दी जाएगी। इसी तरह महिलाओं के लिए आयोजित पालम केसरी मुकाबले की विजेता को 31 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपये इनामी राशि दी जाएगी।
    हमीरपुर: इलेक्ट्रीशियन और जेई डिप्लोमाधारकों को नौकरी का मौका 

    एसडीएम ने कहा कि इन मुकाबलों में कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के पहलवान हिस्सा लेंगे। जिसमें हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा जम्मू कश्मीर के पहलवानों के भाग लेने की संभावना है।

    [embed]
    [/embed]



     
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather