Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

करंट लगने से लाचार हुए रोहित को इलाज की दरकार, परिजन लगा रहे मदद की गुहार

ewn24news choice of himachal 02 Mar,2023 8:57 pm

    गरीबी में जी रहे परिवार को एक हादसे ने तंगहाली पर ला दिया

    मंडी। गरीबी में जी रहे एक परिवार को एक हादसे ने तंगहाली पर ला दिया है। इस परिवार का मददगार कौन बनेगा। परिजन आर्थिक मदद के लिए दर-दर की गुहार लगा रहे हैं। अब हालात ऐसे हैं कि अब इस परिवार के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है।

    खाई में गिरी लेंटल डाल लौट रहे युवकों की कार, लगी आग-दो की मौत

     

    मामला जिला मंडी के लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममाण-बनांदर के गांव बनांदर का है। यहां एक 35 वर्षीय युवक रोहित कुमार गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। पिछले एक साल से इलाज में सारा पैसै  खर्च कर चुका पीड़ित युवक का परिवार अब युवक का इलाज कराने में असमर्थ है। वहीं, दो जून की रोटी पर भी आफत आ गई है। पीड़ित युवक के परिजनों ने इलाज के लिए प्रदेश सरकार सहित प्रदेश वासियों से मदद की गुहार लगाई है।

     
    कांगड़ा जिला प्रशासन की पहल, कागज पन्ने के दोनों साइड होगी लिखाई-छपाई-जानिए डिटेल

    पीड़ित रोहित कुमार की माता शांता देवी ने बताया कि उनका बेटा दीवाली के दिन काम करते हुए करंट लगने से अपाहिज हो गया था। उन्होंने कहा कि 3 महीने वो एम्स के अस्पताल में आईसीयू में कोमा में रहा। होश आने के बाद उसे घर भेज दिया। एक साल से ज्यादा बिस्तर पर लेटे रहने से उनके बेटे की पीठ पर जख्म हो गया है। जिसका इलाज टांडा मेडिकल अस्पताल में चल रहा है। शांता देवी ने कहा कि डॉक्टरों ने कहा है कि जख्म को सुखाने के लिए मशीन लगानी होगी और पूरे इलाज का खर्चा भी काफी अधिक आएगा। उन्होंने कहा कि उनके पति की भी बाईपास सर्जरी हुई हैं और उनकी भी एक किड़नी निकाली जा चुकी है।

    उधर,  इस संबंध में ग्राम पंचायत ममाण-बनांदर के प्रधान महिंद्र कुमार ने क्षेत्रवासियों और प्रदेश वासियों से इस गरीब परिवार की मदद करने की भी गुहार लगाई है और कहा कि इस संबंध में उन्होंने पंचायत की तरफ से भी मदद की है और पीड़ित युवक की मदद को लेकर उन्होंने प्रयास करना शुरू कर दिया है।

    एकाउंट नंबर...

    Name : Shanta devi
    Himachal State Co-operative Bank
    A/C no 31510112834
    IFSC code:HPSC0000315
    Ph no : 8091284167


    HP Cabinet Meeting: हिमाचल लोक सेवा आयोग को लेकर बड़ा फैसला

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather