Breaking News

  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित

हिमाचल में बढ़ाई जाएगी कोविड टेस्टिंग, RTPCR पर दिया जाएगा जोर

ewn24news choice of himachal 22 Dec,2022 8:09 pm

    शिमला में वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई बैठक में लिया फैसला


    शिमला। बाहरी कई देशों में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्हीं दिशा-निर्देशों के अनुसार आज सचिव (स्वास्थ्य) सुभाशीष पांडा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी सीएमओ, एमएस और मेडिकल कॉलेज के प्रमुखों से बैठक की। बैठक में कोविड टेस्टिंग बढ़ाने की बात कही गई है। साथ ही RTPCR टेस्ट पर जोर दिया जाएगा।

    कर्मचारी नेता ने सराहा सुक्खू सरकार का फैसला, कही ये बड़ी बात 


    सचिव (स्वास्थ्य) सुभाशीष पांडा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लोग दोबारा  कोविड अनुरूपी व्यवहार को अपनाएं। अगर मास्क पहनेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। साथ ही टेस्टिंग को बढ़ाने का निर्णय लिया है। जहां टेस्टिंग सेंटर हैं वहां टेस्टिंग बढ़ाने के लिए कहा है। टेस्टिंग बढ़ाने का मकसद है कि यह पता चल जाए कि और मामले तो नहीं हैं। आज के दिन मामूली  लक्षण वाले मामले आ रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि खांसी और जुकाम हो रहा यह सबको होता है। पर सीजनल चेंज वायरल और कोविड अलग अलग हैं। इसलिए टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है।



    साथ ही RAT टेस्टिंग के स्थान पर RTPCR  पर जोर देने का निर्णय लिया है। दूरदराज क्षेत्रों में RTPCR के लिए तरीका ढूंढा है कि एचआरटीसी या दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सैंपल लाएंगे और सेंटर में टेस्ट करवाएंगे। साथ ही जिन लोगों मुख्य डोज नहीं ली है वो मुख्य डोज लें और जिन्होंने ले ली है वे तीसरी डो़ज जरूर लें।



    सचिव (स्वास्थ्य) सुभाशीष पांडा ने बताया कि हिमाचल में एक महीने से  प्रतिदिन 20 के आसपास पॉजिटिव मामले आ रहे हैं। कभी कम भी हो जाते हैं। पिछले दो से अढाई माह में पॉजिटिविटी रेट एक है। इसके अलावा कोविड को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई।



    [embed]
    [/embed]





    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather