Breaking News

  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
  • सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर
  • पालमपुर में फिर आई सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, इस बार भरे जाएंगे 120 पद
  • ITI मंडी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव : 26,500 रुपए तक वेतन के साथ मिलेगी कई सुविधाएं
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के पदों पर भर्ती, घुमारवीं में 17 को इंटरव्यू
  • HPRCA : अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
  • कांगड़ा जिला के लिए फिर आ गई सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती
  • सरकाघाट छात्रा हत्याकांड : आरोपी अस्पताल में भर्ती, जांच में हुए कई खुलासे

धर्मशाला स्टेडियम में इस बार हो सकते हैं IPL के दो मैच !

ewn24news choice of himachal 06 Feb,2023 7:47 pm

    HPCA को दस साल बाद पूरी उम्मीद

    धर्मशाला। दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों में शुमार धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर आईपीएल मैच आयोजित हो सकते हैं। पिछले पांच सीजन में यहां आईपीएल का कोई भी मैच नहीं खेला गया है। दरअसल, देश में इस साल होने वाले लोकसभा के आम चुनावों के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच अन्य स्टेडियमों में भी खेले जा सकते हैं। यही कारण है कि इसमें ऐसे स्टेडियमों में भी मैच खेले जा सकते हैं जहां इससे पहले कभी आईपीएल के मैच नहीं खेले गए हैं।

    हिमाचल: गाड़ी बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 धरे-तीन हरियाणा निवासी

    यहां हो सकते हैं मैच...

    जिस तारीख को जिस राज्य में चुनाव है, सात दिन पहले और तीन दिन बाद, यानी कि 10 दिन तक उस राज्य में मैच नहीं हो सकेगा। इतना ही नहीं इसी समय उसकी विपक्षी टीम के राज्य में भी चुनाव होगा तो वहां भी मैच नहीं हो सकेगा। ऐसे में फ्रेंचाइजी टीम को अपना घरेलू मैच किसी तटस्थ स्टेडियम में खेलना पड़ेगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम, इंदौर के होलकर स्टेडियम, कटक के बाराबती स्टेडियम, धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में भी मुकाबले होने की संभावना है।
    मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

    23 मार्च से 19 मई तक आईपीएल मैच खेले जाने हैं। तारीखों के मुताबिक बीसीसीआई ने कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है लेकिन स्टेडियम तय नहीं हैं। लोकसभा के आम चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद ही बीसीसीआई यह तय करेगी कि यह मैच कहां खेले जाएंगे। बता दें कि धर्मशाला स्टेडियम में 2008 में शुरू हुए IPLके तीसरे संस्करण के दौरान 2010 में दो मैच खेले गए थे। 2010 से 2013 तक IPL के चार संस्करणों में धर्मशाला में IPL के नौ मैच खेले गए हैं।
    सीमेंट कंपनी विवाद: सीएम सुक्खू के अधिकारियों को निर्देश, दो दिन में करें वार्ता

    वहीं, एचपीसीए को भी दस साल बाद धर्मशाला में IPL के मैच होने की पूरी उम्मीद है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। टेस्ट मैच और आईपीएल के लिए पिछले दिनों बीसीसीआई की ब्रॉडकास्ट टीम ने भी धर्मशाला स्टेडियम का मुआयना किया था। इस बार आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन भी एचपीसीए के पूर्व प्रेसिडेंट अरुण कुमार धूमल हैं। ऐसे में हिमाचलवासियों की उम्मीद और बढ़ गई है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather