Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

IPL 2023 का शेड्यूल जारी, धर्मशाला में खेले जाएंगे दो मैच

ewn24news choice of himachal 17 Feb,2023 11:55 pm

    31 मार्च से होगा मुकाबलों का आजाद

    धर्मशाला। बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार आईपीएल का आगाज 31 मार्च को होगा। पहला मैच गुजरात टाइंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच खेला जाएगा। आईपीएल (IPL 2023) के लीग मैच  21 मई तक चलेंगे। इसमें 70 लीग मैच खेले जाएंगे। आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला 28 मई, 2023 को खेला जाएगा। हिमाचल के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी इस बार खुशखबरी है।
    भव्य शोभा यात्रा के साथ काठगढ़ में महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज

     

    धर्मशाला एचपीसीए क्रिकेट ग्राउंड में भी लंबे समय के बाद दो मैच होंगे। 17 मई को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटेल के बीच मुकाबला होगा। वहीं, 19 मई को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल की टीमें एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में भिड़ेंगी। दोनों मैच शाम साढ़े सात बजे खेले जाएंगे।
    ड्रोन टेक्नोलॉजी बदलेगी हिमाचल की तस्वीर, पहले चरण में होगा कुछ ऐसा

     

    बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की है। पिछले संस्करण में मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में आईपीएल का आयोजन करने के बाद, आईपीएल का 16वां सीजन फिर से शुरू होगा। घर और बाहर का प्रारूप, जहां सभी टीमें लीग चरण में क्रमशः 7 घरेलू खेल और 7 बाहर खेल खेलेंगी। कुल 70 लीग चरण के मैच 52 दिनों के दौरान 12 स्थानों पर खेले जाएंगे।

     



    टूर्नामेंट का 16वां सीजन 31 मार्च 2023 को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम (दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम) में धूमधाम के साथ शुरू होगा। 1 अप्रैल, 2023 सीजन का पहला डबल-हेडर दिन होगा। जहां पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मोहाली और लखनऊ सुपर जायंट्स दिल्ली कैपिटल के साथ लखनऊ में भिड़ेगी। टाटा आईपीएल 2023 में 18 डबल हेडर होंगे, दिन के खेल दोपहर 3:30 बजे और शाम के 07:30 बजे शुरू होंगे।


    राजस्थान रॉयल्स अपने पहले दो घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेगी और बाकी के घरेलू मैच जयपुर में खेलेगी। पंजाब किंग्स अपने पांच घरेलू मैच मोहाली में खेलेगी और फिर अपने आखिरी दो घरेलू मैच क्रमश: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धर्मशाला में खेलेगी। प्लेऑफ और फाइनल के कार्यक्रम और स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी। टाटा आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला 28 मई, 2023 को खेला जाएगा।
    हिमाचल में कर्ज पर सियासत, जयराम ठाकुर ने बोला बड़ा हमला

     

    [embed]
    [/embed]


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather