Breaking News

  • डिजिटल पुलिसिंग में नूरपुर पुलिस का दबदबा : ICJS सर्च में हिमाचल में नंबर-वन
  • ओम साईं यूथ करियर डिफेंस अकादमी : 6 युवाओं का अग्निवीर GD में चयन, 4 ने विभिन्न रेजिमेंट्स में गाड़े झंडे
  • कांगड़ा में चुनावी बवाल : झिकली इच्छी पंचायत में प्रधानी के चुनाव नतीजे के बाद भारी हंगामा
  • HPRCA ने घोषित किया JOA (लाइब्रेरी) परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • हिमाचल : जाहलमा पुल डैमेज, पांगी और लाहौल घाटी की 14 पंचायतों का केलांग-मनाली से संपर्क टूटा
  • बंगोली पंचायत में शुभम चौधरी 28 साल की उम्र में चुने प्रधान, जिंदर उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : सिहोरपांई पंचायत चुनाव में कांता देवी प्रधान और अनूप चौहान बने उप-प्रधान
  • बिलासपुर : गरामोड़ा फोरलेन पर कार से 3 किलो से अधिक चरस बरामद, मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार
  • कुल्लू : चुनावी ड्यूटी से गायब रहना पड़ा महंगा, पोलिंग ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
  • बिलासपुर : ससुराल में दामाद पर ससुर और साले ने बरसाए डंडे, थप्पड़-मुक्कों से पीटकर किया लहूलुहान

भारत क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1, टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा

ewn24news choice of himachal 16 Feb,2023 12:34 am

    भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा

    नई दिल्ली। टीम इंडिया अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन गई है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के बाद यह कारनामा करने वाली दुनिया की दूसरी टीम है। बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में भारत ने टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया। वनडे और टी-20 में भारतीय टीम पहले से नंबर-1 पोजिशन पर है। भारत के टेस्ट में 115 पॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 111 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है।
    JEE Main 2023: सत्र 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये है लास्ट डेट

    रैंकिंग कायम रखने के लिए जीतनी होगी सीरीज

    भारत को टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पोजिशन बरकरार रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज को 2-0 या इससे बेहतर अंतर से जीतना होगा। नागपुर में भारत ने जैसा खेल दिखाया है, उससे यह काम खास मुश्किल नजर नहीं आ रहा है। अब दोनों के बीच दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला जाना है।

    वनडे में भारत ऑस्ट्रेलिया से 2 अंक आगे

    भारत वनडे रैंकिंग में भी ऑस्ट्रेलिया से 2 अंक आगे है। भारत के 114 पॉइंट है, वहीं, ऑस्ट्रेलिया के 112 अंक है। भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद 17 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के पॉइंट बराबर हैं, लेकिन न्यूजीलैंड ने 29 और इंग्लैंड ने 33 मैच खेले है। इस वजह से न्यूजीलैंड ऊपर है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather