Breaking News

  • इंदौरा : रप्पड़ पंचायत को मिली 9 लाख रुपए की विकास योजनाओं की सौगात
  • बिलासपुर में भी होगी व्यापक मॉक ड्रिल, सभी विभागों के साथ समन्वय होगा सुनिश्चित
  • डीसी ऑफिस शिमला और संजौली में मॉक ड्रिल कल : 7:20 से लेकर 7:30 तक ब्लैकआउट
  • हिमाचल में प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर
  • पहले की तरह किए जाएं राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में LKG और UKG के दाखिले
  • ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में चड़ी के नितिन शर्मा को प्रथम पुरस्कार
  • हिमाचल कैबिनेट के फैसले : नई होम स्टे नीति और 422 बस रूट को मंजूरी
  • हिमाचल कैबिनेट : घरेलू सहायिका और उनकी बेटियों को मिलेंगे 1500 रुपए
  • भोटा स्कूल की मैडम सुनैना को मिला बेस्ट वोकेशनल टीचर अवार्ड
  • सोलन : तारपीन फैक्टरी में भड़की आग, यूपी के दो कामगार की गई जान

शिमला पहुंचा भारतीय वन सेवा के 50 प्रशिक्षुओं का दल, दो विदेशी भी

ewn24news choice of himachal 02 May,2023 3:30 am

    प्रदेश वन विभाग के आला अधिकारियों से मुलाकात की

     

    शिमला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून से हिमाचली वनस्पति, वन व वन्यप्राणी प्रबंधन के अध्ययन के लिए भारतीय वन सेवा के 50 प्रशिक्षुओं का दल आज शिमला पहुंचा। भारतीय वन सेवा अधिकारी डॉ. शिवाबाला एस की अगुवाई में यह प्रशिक्षु 29 अप्रैल से 17 मई तक हिमाचल प्रदेश, लद्दाख व जम्मू कश्मीर राज्यों के वनों का अध्ययन करेंगे।
    हिमाचल: मौसम की बेरुखी पड़ी भारी, इस जिला में 29.35 करोड़ से अधिक की चपत

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी , देहरादून में वर्ष 2022-24 के इस बैच में कुल 50 प्रशिक्षु हैं, जिनमें 4 महिला अधिकारी व दो विदेशी भूटान से हैं। डॉ. शिवाबाला ने बताया कि प्रशिक्षुओं का यह दल हिमाचल प्रदेश से लेह लद्दाख और जम्मू कश्मीर तक वन प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त करेगा।समिति कक्ष , टॉलैंड स्थित वन विभाग मुख्यालय में इन प्रशिक्षुओं ने आज प्रदेश वन विभाग के आला अधिकारियों से मुलाकात की।

    मुख्य अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने सभी प्रशिक्षुओं को हिमाचल की भौगोलिक सरंचना व जैव विविधता की जानकारी दी। प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन बल प्रमुख राजीव कुमार ने प्रशिक्षुओं को हिमाचल प्रदेश वन विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी के साथ साथ हिमाचल प्रदेश की वन संपदा के साथ-साथ प्रदेश के वनों वन्यजीवों के संरक्षण के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की भी विस्तृत जानकारी दी। भारतीय वन सेवा के इन प्रशिक्षुओं ने बंदर नसबंदी केंद्र, टूटीकंडी का दौरा भी किया।
    इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल, संजय सूद, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल हर्षवर्धन कथूरिया, मुख्य अरण्यपाल के थिरूमल, अरण्यपाल शिमला वी के बाबू , उप अरण्यपाल कृष्ण कुमार ,उप अरण्यपाल प्रीति भंडारी व उप अरण्यपाल अनीश शर्मा उपस्थित थे।
    हिमाचल: खाई में गिरी कार, मेले में गए दो दोस्तों की गई जान-एक सेना का जवान




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather