धर्मशाला। हिमाचल में 10वीं के परीक्षा रिजल्ट के बाद अब 12वीं का रिजल्ट 17 मई, 2025 को घोषित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कल यानी 17 मई 2025 को 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा।
रिजल्ट दोपहर करीब 12 बजे घोषित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष व डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा प्रेसवार्ता में रिजल्ट घोषित करेंगे। बता दें कि 10वीं का परीक्षा परिणाम 15 मई, 2025 को घोषित किया गया है। रिजल्ट की अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ ....
परिणाम घोषित होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण लोडिंग में समय लग सकता है। धैर्य रखें और पुनः प्रयास करें। अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण पहले से तैयार रखें।
1. HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर:
वेबसाइट खोलें : hpbose.org
होमपेज पर "Results" सेक्शन में जाएं।
"Class 12 Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर दर्ज करें और "Submit" पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा; इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
3. DigiLocker के माध्यम से:
digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें।
अपने आधार से लिंक किए गए मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
"HPBOSE 12th Result 2025" सेक्शन में जाएं।
अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
डिजिटल मार्कशीट अस्थायी होती है; मूल मार्कशीट बाद में आपके स्कूल से प्राप्त करें। अधिकृत घोषणा और परिणाम देखने के लिए HPBOSE की वेबसाइट hpbose.org पर नियमित रूप से नजर रखें।